search

रांची के सभी स्कूल दस जनवरी तक बंद, कड़ाके की ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन ने दिया आदेश

cy520520 2026-1-8 17:56:33 views 1104
  

झारखंड में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए रांची जिले के सभी स्कूलों को दस जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।



जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए एक बार फिर रांची जिले के सभी स्कूलों को दस जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान विभाग, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में अगले कुछ दिनों तक भीषण ठंड और शीतलहर की चेतावनी दी गई है, जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने एहतियातन यह फैसला लिया है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी विद्यालयों में केजी से कक्षा 12 वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियां नौ जनवरी (शुक्रवार) से 10 जनवरी (शनिवार) तक पूर्णतः स्थगित रहेंगी।

  

उल्लेखनीय है कि कड़ाके की ठंड को लेकर बीते कुछ दिनों से स्कूलों में लगातार अवकाश घोषित किया जा रहा है, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, यदि इस अवधि में किसी विद्यालय में पूर्व से निर्धारित परीक्षा आयोजित है तो इसका संचालन एवं कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं विद्यालय अपने विवेकानुसार संचालित कर सकेंगे।

साथ ही सरकारी एवं गैर सरकारी अल्पसंख्यक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मियों को निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहना होगा।

उन्हें ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए विद्यालय के गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना अनिवार्य होगा। ठंड के बीच प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163508