search

काशीराम कॉलोनी में युवक ने की फायरिंग, गोली लगने से ई-रिक्शा चालक घायल; हालत गंभीर

LHC0088 2026-2-20 15:27:07 views 1244
  



संवादसूत्र, गोला गोकर्णनाथ( लखीमपुर)। शुक्रवार को लगभग 11 बजे हुए गोली कांड में काशीराम आवास कालोनी निवासी 42 वर्षीय लईक पुत्र छिद्धू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल लईक की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

शहर के काशीराम आवास कालोनी के रहने वाले लोगों ने बताया कि शुक्रवार को कुछ युवक अन्य युवकों को दौडाते हुए नए बाईपास की ओर से काशीराम आवास कालोनी में घुस रहे थे। जिसका काशीराम आवास कालोनी में रहने वाले लोगों ने विरोध किया, विरोध करते-करते दौडाने वाले युवकों को खदेड़ दिया। जहां नए बाईपास के नजदीक भुसौरिया गांव के पास एक युवक ने लईक पर फायर झोंक दी। जिससे फायर लईक के पेट में जा लगी और वह अचेत होकर गिर गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती

गोली कांड में घायल हुए लईक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे सी ओ रमेश कुमार तिवारी ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया। सी ओ रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपित गोली चलाने वाले युवक का अन्य युवकों के साथ कुछ विवाद था, जिसको लेकर काशीराम आवास कॉलोनी के रहने वाले लोगों ने युवकों को खदेड़ा, इस दौरान युवक ने गोली चला दी जो लईक के जा लगी।

यह भी पढ़ें- GM आवास बाउंड्री वॉल गेट पर खड़ा दिखा बाघ, ग्रामीणों में दहशत, ड्यूटी में तैनात गार्ड्स ने कैमरे में कैद की तस्वीर

आरोपित युवक को गिरफ्त में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। काशीराम आवास कालोनी निवासी लईक ब्लॉक नंबर 4 के 443 मकान संख्या में परिवार के साथ रहता है और ई रिक्शा चलाकर परिवार का पोषण करता है। घायल के एक 7 साल की पुत्री और एक विवाहित पुत्र है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126