search

बहू और मायके वालों ने की सास की हत्या, मां संग दो साल की बच्ची भी जाना पड़ा जेल

Chikheang 1 hour(s) ago views 449
  

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।



जागरण संवाददाता, दिनेशपुर। पति पत्नी के विवाद में बहू ने मायके वालों के साथ मिलकर सास की बेहरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। जिसके बाद पति की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपित पत्नी और मायके पक्ष के छह लोगों को जेल भेज दिया। इस दौरान आरोपित पत्नी के साथ उसकी दो वर्ष की दुधमुंही बच्ची को भी सलाखों के पीछे जाना पड़ा । जो नगर व क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।

बताते चलें नगर के वार्ड चार निवासी प्रसन्नजीत साह मंगलवार रात अपनी पत्नी सुरभी से कहासुनी हो गयी । जिसके बाद पत्नी ने मायके फोन कर जानकारी दी। आरोप है कि देर रात मायके से पांच लोग घर पहुंचे और प्रसन्नजीत और उसकी 70 वर्षीय मां संध्या साह के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सास संध्या की मौत हो गयी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। प्रसन्नजीत की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पत्नी सुरभी, सास सुजाता, साली दिशा, साला अमन और साले के दोस्तों सुमित और पीयूष पर हत्या का मुकदमा कायम कर बुधवार को जेल भेज दिया। इस दौरान आरोपित पत्नी सुरभी के साथ उसकी 2 वर्षीय दुधमुंही पुत्री को भी जेल जाना पड़ा। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रसन्नजीत अपनी 2 वर्षीय बेटी हृदया से बेहद प्यार करता था। विवाद भी हृदया के रोने की वजह से पनपा था। जानकारी के अनुसार घटना वाली रात हृदया रो रही थी। जबकि मां अपने काम मे व्यस्त थी। प्रसन्नजीत के टोकने पर दोनों में विवाद हो गया। जिस विवाद ने रात में खूनी रूप धारण कर लिया। उधर प्रसन्नजीत बताते हैं वह कोशिश करेंगे की उनकी पुत्री उनके पास रहे। जो न्यायालय के आदेश के बाद ही संभव है।

पिता 2 वर्षीय लाडली हृदया के भविष्य को लेकर चिंतित नज़र आ रहे हैं। एक तरफ मां की मौत से वह मानसिक रूप से परेशान हैं तो हृदया के भविष्य की चिंता भी उन्हें खाये जा रही है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में घरेलू कलह ने लिया खूनी रूप, बहू के भाइयों ने बुजुर्ग सास को पीट-पीटकर मार डाला
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164895