search

नैनीताल में शेर का डांडा पहाड़ी पर है बौद्ध मठ, यहां धूमधाम से मनाया जा रहा लोसर

LHC0088 1 hour(s) ago views 341
  

पर्व को देखते हुए मठ को भव्य तरीके सजाया गया है। Jagran



जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर में तिब्बती समुदाय का नया साल लोसर पर तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सामुहिक पूजा की गई। पर्व को देखते हुए मठ को भव्य तरीके सजाया गया है।

शहर में तिब्बत पर चीनी आक्रमण के बाद तिब्बती समुदाय का आना शुरू हो गया था, हालिया सालों में समुदाय की आबादी कम हुई है, लेकिन इसके बाद भी तिब्बती समुदाय की धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों पर इसका असर नहीं पड़ा है।

शहर के शेर का डांडा पहाड़ी पर स्थित बौद्ध मठ आध्यात्मिक आस्था का केंद्र है। इसका संबंध भूटान के शाही परिवार से भी माना जाता है।

तिब्बती मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष व राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य यशी थुप्तैन ने बताया कि मठ की स्थापना 1976 में हुई थी। जिस भूमि पर मठ स्थित है, वह पहले भूटान की रानी की थी। बाद में उन्होंने यह भूमि तिब्बती और भोटिया समुदाय को आस्था का केंद्र बनाने को दान में दे दी, जिसके बाद यहां मठ बनाया गया। जहां मठ में भगवान बुद्ध की 1000 प्रतिमाएं स्थापित की गईं। वर्ष 1995 में नया भवन बनाया गया।

भिक्षुओं के रहने के लिए कक्ष तैयार किए गए। 2010 में मठ परिसर में लोगों की उन्नति और शांति के लिए भव्य स्तूप का निर्माण कराया गया। लोसर पर्व पर यहां हर वर्ष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। लोसर कार्यक्रमों की कारण शहर का तिब्बती बाजार बंद रहता है। शुक्रवार को सुबह से ही मठ में पूजा अर्चना का दौर चला।

यह भी पढ़ें- कैंची धाम मंदिर में करोड़ों के चढ़ावे का घोटाला! नैनीताल हाई कोर्ट सख्त, सरकार और ट्रस्ट से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें- नैनीताल पहुंचे बॉलीवुड के \“फैमिली मैन\“ मनोज वाजपेयी, भागदौड़ की जिंदगी से दूर बिता रहे सुकून के पल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162885