search

बलरामपुर चीनी के शेयरधारक ध्यान दें! क्यों रुका डिविडेंड का पैसा? कंपनी ने बताई वजह

deltin33 1 hour(s) ago views 265
  

बलरामपुर चीनी ने नवंबर 2025 में शेयरधारकों को किया था डिविडेंड देने का एलान



नई दिल्ली। देश की दिग्गज शुगर निर्माता कंपनी बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड (Balrampur Chini dividend) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड भुगतान नहीं किए जाने के संबंध में शेयरधारकों को एक नियामक सूचना जारी की है। दरअसल, कंपनी ने 1 दिसंबर, 2025 को पात्र शेयरधारकों को डिविडेंड का भुगतान कर चुकी है। लेकिन, कंपनी के रिकॉर्ड में बैंक खातों की गलत या अधूरी जानकारी के कारण कुछ लाभांश भुगतान बैंकों द्वारा अस्वीकृत कर दिए गए।

ऐसे में वे शेयरधारक जिनके बैंक खातों की जानकारी कंपनी के पास अपडेट नहीं है वे तुरंत इसे सही कराएं। क्योंकि, डिविडेंड की अवितरित वर्तमान में कंपनी के पास बकाया है और आवश्यक दस्तावेजों की प्राप्ति और सत्यापन के बाद तुरंत जारी कर दी जाएगी।
17 नवंबर थी रिकॉर्ड डेट

दरअसल, बलरामपुर चीनी ने नवंबर में अपने शेयरधारकों को 3.50 रुपये डिविडेंड देने का एलान किया था और इस रकम का भुगतान 1 दिसंबर को पात्र शेयरहोल्डर्स को कर दिया था। हालांकि, कुछ शेयरधारकों की गलत बैंक डिटेल होने के कारण डिविंडेड का पैसा वापस कंपनी के पास लौट आया।
कंपनी की शेयरधारकों से अपील

कंपनी ने शेयरधारकों से वैलिड बैंक अकाउंट डिटेल के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक डिविडेंड पेमेंट अनिवार्य करने वाले संशोधित एसईबीआई नियमों के अनुपालन पर जोर दिया और शेयरधारकों से अपील की..

  • पैन, केवाईसी विवरण और बैंक खाता जानकारी को अपडेट करना
  • SEBI द्वारा अनिवार्य फिजिकल शेयरों का डिमटेरिलाइजेशन
  • ट्रांसफर और डिमटेरिलाइजेशन के लिए स्पेशल विंडो 5 फरवरी, 2026 से 4 फरवरी, 2027 तक खुली रहेगी
  • लेटर ऑफ कंफर्मेशन 2 अप्रैल, 2026 से पहले जमा करें।




ये भी पढ़ें- कमजोर नतीजों के बाद भी उछले ABB इंडिया के शेयर, 6100 के पार पहुंचा भाव, क्या अब खरीदना चाहिए ये स्टॉक?

बलरामपुर चीनी के शेयर हल्की गिरावट के साथ 456 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474010