search

बक्करवाला में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, बाइक सवार बदमाशों का 80 वर्षीय बुजुर्ग पर जानलेवा हमला

cy520520 1 hour(s) ago views 713
  

फायरिंग में घायल बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती। फोटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। बाहरी जिले के बक्करवाला गांव में बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार बदमाश 80 वर्षीय बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर फरार हो गए। हमले में घायल बुजुर्ग की पहचान 80 वर्षीय रिशाल सिंह के रूप में हुई है, जो बक्करवाला इलाके के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि मुंडका थाना पुलिस को दोपहर करीब 1:15 बजे फायरिंग की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग रिशाल सिंह अपने एक प्लाॅट पर बाउंड्री वाॅल बनवा रहे थे। उसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और बिना कुछ कहे रिशाल सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

अचानक हुई इस गोलीबारी में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत पास के राठी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वारदात के बाद हमलावर अपनी बाइक पर सवार होकर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस को संदेह है कि इस हमले के पीछे कोई पुराना प्रापर्टी विवाद हो सकता है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।

मुंडका थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपितों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपितों का सुराग लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें- जनकपुरी में कार की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, 6 साल की बच्ची की मौत; कुछ घंटों में ही बेल पर छूट गया ड्राइवर
like (0)
cy520520Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160496