search

पटना में नाना की बेची जमीन पर नाती का दावा, विरोध करने पर पूर्व सैनिक को उतारा मौत के घाट

deltin33 1 hour(s) ago views 640
  

भूमि विवाद में रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या



संवाद सूत्र, फुलवारीशरीफ। पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मानपुर बैरिया में भूमि विवाद में गुरुवार को सेवानिवृत्त सेना के जवान की गोली मार हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।  

जानकारी के अनुसार वर्ष 2005 में तेजनंदन राय ने चोखा राय से एक जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। अब उसी जमीन पर चोखा राय का नाती विकास कुमार अपना दावा कर रहा था। गुरुवार की सुबह तेजनंदन राय जमीन की नापी कराने के बाद बाउंड्री वाल का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान विकास कुमार अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और निर्माण कार्य का विरोध करने लगा।
दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी और बहस होती रही। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि विकास कुमार ने कमर से पिस्तौल निकालकर तेजनंदन राय पर गोली चला दीं। गोली लगते ही वे खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े, आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े और स्वजन को सूचना दी गई। घायल अवस्था में तेजनंदन राय को तुरंत पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। इधर खबर मिलते ही परिवार के लोग भी भागते हुए अस्पताल पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की मांग

घटना से आक्रोशित लोगों की भीड़ घटनास्थल और अस्पताल दोनों जगह जमा हो गई। लोग हंगामा करते हुए आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। स्थिति को देखते हुए स्थानीय थाना पुलिस के साथ वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिए। पुलिस ने मौके से गोली के तीन खोखे बरामद किए हैं।  
सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है।  

अधिकारियों का कहना है कि आरोपित विकास कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले नाना ने जमीन बेच दी थी, लेकिन अब नाती उसी जमीन पर दावा कर रहा था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473866