search

धान उत्पादक किसानों को बड़ी राहत, श्योपुर में CM मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से खातों में भेजे 238 करोड़ रुपये

LHC0088 2025-11-27 22:07:32 views 1046
  

सीएम डॉ. मोहन यादव (बांये) ने सिंगल क्लिक से राशि अंतरित की।  



डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। प्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौदा में गुरुवार को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए प्रदेशभर के 3.05 लाख प्रभावित किसानों के खातों में 238 करोड़ 78 लाख रुपये की राहत राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। इस राहत पैकेज का लाभ श्योपुर, हरदा, विदिशा, नर्मदापुरम, धार और खंडवा के 2148 गांवों के किसानों को मिला, जिनमें श्योपुर के किसान सर्वाधिक लाभान्वित हुए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
श्योपुर के धान किसानों को सबसे बड़ा मुआवजा

फसल क्षति से जूझ रहे श्योपुर जिले के 10,078 धान प्रभावित किसानों को 100 करोड़ 83 लाख रुपये मिले।
इसके अलावा—

  • हरदा : 95,989 किसानों को सोयाबीन क्षति पर 71.52 करोड़ रुपये।
  • विदिशा : 51,830 किसानों को सोयाबीन व उड़द नुकसान पर 29.15 करोड़।
  • नर्मदापुरम : 22,779 किसानों को 19.84 करोड़।
  • धार : 19,173 किसानों को 10.31 करोड़।
  • खंडवा : 12,961 किसानों को पीला मौजेक कीट क्षति पर 7.13 करोड़ रुपये।

कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहत राशि वितरण के साथ ही कांग्रेस पर भी तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि जब भी किसान संकट में आया, भाजपा सरकार ढाल बनकर खड़ी हुई।। कांग्रेस ने 70 साल में चवन्नी तक नहीं दी, हम 16 हजार प्रति हेक्टेयर दे रहे हैं। भावांतर नहीं देंगे कहने वाले कांग्रेसियों, आकर देख लो— हमने अपना वादा निभाया है। राम मंदिर पर प्रश्न उठाने वाले आज उसका प्रकाश देख रहे हैं।

CM ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, गरीबों और सनातन परंपरा के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि, जो कांग्रेस ने कभी नहीं दी, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लागू किया और मध्यप्रदेश में इसकी राशि दोगुनी की गई।
विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया—

  • 2.75 करोड़ : सेसईपुरा में आदिवासी बालक आश्रम।
  • 14.80 करोड़ : श्योपुर में नर्सिंग कॉलेज भवन।
  • 14.95 करोड़ : 50 बिस्तरीय एकीकृत आयुष अस्पताल।
  • 96 लाख : बागवानी एवं खाद-प्रसंस्करण ज्ञान केंद्र
  • 33/11 केवी उपकेंद्र : लहरौनी, बलावनी, डाबीपुरा में नए उपकेंद्रों का शिलान्यास

बड़ौदा और श्योपुर के लिए नई घोषणाएं

इस मौके पर सीएम ने कई नई घोषणाएं कीं—

बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़े नाले का निर्माण।
पुलिस थाने के पास नई पुलिया।
बड़ौदा में गीता भवन।
चंद्रसागर पर्यटन स्थल व शिव मंदिर का जीर्णोद्धार।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148547

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com