search

दूसरे दिन भी देश में सबसे प्रदूषित रहा गाजियाबाद, AQI 395 दर्ज; वसुंधरा और लोनी में हवा गंभीर श्रेणी में

cy520520 2026-1-18 01:56:36 views 894
  

हवा शुक्रवार के बाद रविवार को भी देश में सबसे प्रदूषित रही।



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। जिले की हवा शुक्रवार के बाद रविवार को भी देश में सबसे प्रदूषित रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शनिवार को जिले का एक्यूआइ 395 दर्ज किया गया। दिनभर आसमान में धुंध छाई रही। इससे लोगों की आंखों में जलन व गले में खराश की समस्या भी रही। वहीं, वसुंधरा व लोनी की हवा गंभीर श्रेणी में रही।

वसुंधरा का एक्यूआइ 454 व लोनी का 427 दर्ज किया गया। ग्रेप के तीसरे चरण की पाबंदियां तो लागू हुईं, लेकिन प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी उनका पालन नहीं करा सके। सड़कों पर धूल, खुले में निर्माण सामग्री, जलता कूड़ा आदि से ग्रेप के नियमों का उल्लंघन होता रहा। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि टीम सक्रिय हो गई है। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
एक्यूआई की स्थिति

    स्थान दूरी (किमी)
   
   
   गाजियाबाद
   395
   
   
   लोनी
   427
   
   
   वसुंधरा
   454
   
   
   इंदिरापुरम
   395
   
   
   संजय नगर
   302
   

यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य के लिए हानिकारक जूता-चप्पल बाजार से होंगे आउट, गाजियाबाद में बनेगी अत्याधुनिक फुटवियर टेस्टिंग लैब
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164177