search

दिल्ली के बवाना में किशोर की हत्या से जुड़े दुकानों पर हमले के तार, ऑनलाइन खरीदी थी चाकू

cy520520 1 hour(s) ago views 280
  

बवाना जेजे कॉलोनी में मंगलवार को दुकान पर हमले के बाद बिखरा सामान। जागरण



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बवाना में झंडा चौक पर मंगलवार रात दुकानों पर हमले की वारदात के तार गत 11 फरवरी को बीच चौराहे किशोर की हत्या के मामले से जुड़ते नजर आ रहे हैं। हमलावरों ने किशोर की हत्या के आरोपित के रिश्तेदारों की दुकानों को निशाना बनाया गया। इस संबंध में पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा है।

आरोपित नाबालिग हैं या बालिग, पुलिस इसकी अभी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दुकानों पर हमला किशोर की हत्या की प्रतिक्रिया थी। आरोपित ने पुलिस को बताया कि उनके दोस्त की हत्या के कुछ ही दिन हुई थी कि आरोपित के रिश्तेदारों ने अपनी दुकान खोलकर कारोबार शुरू कर दिया था, वे सभी नाराज थे, वे नहीं चाहते थे कि आरोपित का कोई भी रिश्तेदार दुकान खोले और अपना कारोबार करे।
ई-कॉमर्स कंपनी मंगवाए थे चाकू

पुलिस ने आरोपित से कई चाकू समेत अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस जांच चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि आरोपित ने चाकू की ऑनलाइन खरीदी की थी। पुलिस जांच कर रही है कि कितने और किस ई-कॉमर्स कंपनी से चाकू मंगवाए गए थे।

बाहरी-उत्तरी जिला के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस को जानकारी मिली थी कि बवाना जेजे कॉलोनी स्थित झंडा चौक के पास कुछ शरारती तत्वों ने दुकानों पर हमला कर सामानों को नुकसान पहुंचाया है।

पुलिस टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पीड़िता सीमा समेत अन्य दो पीड़ित दुकानदार मिले, जहां उन्होंनों बताया कि दर्जन से अधिक लड़को ने अपने हाथों में चाकू व कुल्हाड़ी लेकर आए, और उनकी दुकानों पर हमला शुरू कर दिया। पीड़ित के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज पुलिस ने यह कार्रवाई की है। वहीं, फरार अन्य आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
ब्याज पर रुपये लेकर 60 हजार का सामान लेकर आई थी सीमा

मंगलवार की रात सीमा के दुकान पर हुए हमले में सेवइयां समेत अन्य सामान बर्बाद होने से सीमा सदमे में है। सीमा ने बताया कि रमजान को देखते हुए, उन्होंने किसी रिश्तेदार से 60 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। जिसके बाद उन्होंने सामान खरीदा था, लेकिन कुछ ही सेंकेंड में सभी सामानों को बदमाशों ने बर्बाद कर दिया।

सीमा ने बताया कि मेरा कसूर केवल इतना है कि वह एक आरोपित की रिश्तेदार है। जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। वहीं, एक चाय दुकानदार ने बताया कि हत्या का आरोपित उनका दूर का रिश्तेदार लगता है, लेकिन उस हत्या का बदला आरोपितों ने उनके दुकानों में तोड़फोड़ कर लिया। वहीं, जान से मारने की धमकी भी दी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160290