search

शादी समारोह में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, तीन लोगों की मौत

cy520520 Yesterday 23:28 views 978
  

धुले में शादी समारोह के दौरान खूनी संघर्ष



राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र के धुले जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक वैवाहिक समारोह के दौरान पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई।

साक्री तहसील के पिंपलनेर (नीलकंठ नगर) में बुधवार शाम \“साखरपुडा\“ (सगाई) और \“हल्दी\“ की रस्मों के दौरान दो गुटों के बीच हुए हिंसक विवाद में तीन लोगों की धारदार हथियारों से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई।
धुले में शादी समारोह के दौरान खूनी संघर्ष

इस हमले में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस खूनी संघर्ष की मुख्य वजह एक व्हाट्सएप स्टेटस पर डाली गई धमकी और पुराने आर्थिक विवाद थे।

समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदारों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। हमलावरों ने घातक हथियारों से पीड़ितों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मृतकों की पहचान सुरेश गोसावी (50), साहिल गोसावी (35) और देवेंद्र पवार (36) के रूप में हुई है।

पुलिस की मुस्तैदी से भाग रहे तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी कार से गुजरात सीमा की ओर भागने की कोशिश कर रहे थे।
तीन लोगों की हत्या, तीन संदिग्ध गिरफ्तार

धुले पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाकाबंदी की और गुजरात-नवापुर सीमा पर स्थित ओटाबारी घाट के पास घेराबंदी कर तीन संदिग्धों—कांतीलाल गोसावी (42), जसवंत गोसावी (36) और उनके चालक को हिरासत में ले लिया। आरोपितों के पास से एक छोटा चाकू भी बरामद किया गया है।

इस हृदय विदारक घटना के बाद जिस घर में शादी की शहनाइयां बज रही थीं, वहां अब सन्नाटा और चीख-पुकार मची है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और अन्य फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160319