छेड़खानी से परेशान छात्रा ने दिखाई हिम्मत मनचले को घसीटकर कॉलेज कैंपस लाकर की पिटाई (AI द्वारा जनरेटेड फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई के विले पार्ले स्थित मिठीबाई कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा ने सोमवार शाम छेड़खानी और पीछा करने की घटना का डटकर सामना किया। छात्रा ने आरोपी को खद पकड़कर कॉलेज परिसर में घसीट लिया, जहां मौजूद छात्रों ने उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना शाम करीब 5.30 से 6 बजे के बीच की है। छात्रा अपनी दो सहेलियों के साथ एक स्नैक शॉप की ओर जा रही थी। तभी विले पार्ले पश्चिम के नेहरू नगर का रहने वाला एक युवक उनका पीछा करने लगा।
अश्लील कमेंट कर रहा था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, वह उन पर फब्तियां कस रहा था और अश्लील टिप्पणियां कर रहा था। कुछ देर बाद आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज भी शुरू कर दी। इससे परेशान होकर छात्रा ने पहले उसे डांटा और चेतावनी दी।
पुलिस के अनुसार, जब आरोपी नहीं माना तो छात्रा ने उसे बाल पकड़कर कॉलेज कैंपस के अंदर घसीट लिया। वहां पहले से कई छात्र मौजूद थे। छात्रा ने मदद के लिए आवाज लगाई, जिसके बाद आरोपी की पिटाई की गई। सूचना मिलने पर जुहू पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की अपील
पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में पीड़ितों को तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए और FIR दर्ज करानी चाहिए। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए वे हमेशा तैयार हैं और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ऐसी स्थिति में क्या करें?
- ऐसी स्थिति में छात्राओं को कॉलेज प्रशासन, माता-पिता और दोस्तों को तुरंत बताना चाहिए।
- महिलाएं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 103 पर कॉल कर सकती हैं।
- इसके अलावा कोई भी नागरिक संकट की स्थिति में 100 या 112 नंबर पर संपर्क कर सकता है।
कटे हुए गले और खून से सना आंगन... राजस्थान में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने की पत्नी और दो बच्चों की हत्या |