search

फिल्म सिटी क्षेत्र के कुएं व रजवाहे से 10 बोरों में मवेशियों के अवशेष बरामद, ग्रामीणों और गोरक्षक दल ने किया हंगामा

Chikheang Yesterday 21:27 views 404
  

इसी कुंए रजवाहे से निकाले गए छह बंद बोरों में भरे मवेशियों के अवशेष। जागरण



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। कोतवाली क्षेत्र के भाईपुर ब्राह्मन गांव के पास रजवाहे और उससे करीब आधा किमी की दूरी पर सेक्टर 21 स्थित फिल्म सिटी के कुएं से 10 बंद बोरों में मवेशियों के अवशेष मिले हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों और गोरक्षक दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की।

मामला संज्ञान में आते ही एसीपी चतुर्थ सार्थक सेंगर और कई थानों की पुलिस पहुंची। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने अवशेषों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजकर अज्ञात आरोपितों पर मामला दर्ज किया है।
हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया

गांव भाईपुर ब्राह्मन के ग्रामीण बृहस्पतिवार सुबह रजवाहे की ओर पहुंचे तो छह बंद बोर दिखे। बोरों पर खून के धब्बे और सींग व हड्डियां बाहर निकले दिखे। घटना पता चलते ही ग्रामीणों की भीड़ और हिंदू संगठन के पदाधिकारी पहुंच कर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे एसीपी ने रबूपुरा, जेवर, दनकौर व ईकोटेक एक थाने की पुलिस मौके पर बुला लिया। हंगामा कर रहे लोगाें की पुलिस से नोक झोंक हुई। किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया।

  मवेशियों के अवशेष मिलने के बाद आरोपितों पर कार्रवाई की मांग करते ग्रामीण और गोरक्षा हिंदू दल के कार्यकर्ता।
गड्ढे में कराया गया दफन

इसी बीच पता चला कि प्रस्तावित फिल्म सिटी के कुंए में भी ऐसे ही बोरे पड़े हैं। जेसीबी से कुएं से चार बोरे निकाले गए। इन बोरों में भी मवेशियों के अवशेष भरे मिले। पुलिस ने नमूने लेकर बाकी अवशेष जेसीबी से गड्ढा खोदवा कर दफन करा दिए। प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ल ने बताया अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
माहौल खराब करने की शंका

ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ की दो दिन बाद जनसभा है। जिस स्थान से मवेशियों के अवशेष मिले हैं, उससे मुख्यमंत्री का जनसभा स्थल अधिक दूर नहीं है। अराजकतत्वों ने जान-बूझकर माहौल बिगाड़ने की मंशा से कुंए व रजवाहे में बोरों में मवेशियों के अवशेष भरकर भेजे हैं।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के किसानों की बल्ले-बल्ले, जमीन की कीमतें बढ़ीं; किसानों को मिलेगी बढ़ी हुई रकम

यह भी पढ़ें- YEIDA में जापान और कोरियन सिटी के अलावा सिंगापुर सिटी का भी होगा विकास, ग्रेटर नोएडा में आएगी औद्योगिक क्रांति

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में ई-बस सेवा के लिए चार रूट तैयार, नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेंगे इतने शहर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164655