search

पशुपालकों को मिली बड़ी सौगात: अयोध्या में बनेगा अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय, पशुओं को मिलेगा बेहतर इलाज

cy520520 Yesterday 23:26 views 310
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, अयोध्या। पशुओं के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय का निर्माण होगा। शासन स्तर पर शुरू कसरत के दृष्टिगत सदर के पशु चिकित्सालय परिसर को जिला चिकित्सालय के निर्माण के लिए सबसे उपयुक्त स्थल माना गया।

परिसर में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) इंद्रदेव ने बताया अभी तक जिले में तहसील व ब्लॉक स्तर के अलावा अन्य कई प्रमुख गांवों में भी पशुपालकों के लिए कुल 29 चिकित्सालय संचालित हैं। तहसील स्तर पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, ब्लॉक व गांवों में पशु चिकित्सक, फार्मासिस्ट, पशुधन प्रसार अधिकारी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती है।

जिले में 11 ब्लॉक हैं। बताया कि अभी शासन स्तर पर प्रदेश के जनपदों में जिला चिकित्सालय निर्माण के लिए मंथन शुरू है। अभी यह परियोजना प्रारंभिक स्तर पर है। विस्तृत जानकारी जिला स्तरीय अधिकारी से साझा नहीं की गयी है। मंडल मुख्यालय पर छावनी परिषद क्षेत्र में कई वर्ष से पाली क्लीनिक संचालित हैं।

बहुत बड़ा हॉस्पिटल है। पाली क्लीनिक उप निदेशक पशुपालन के परिसर में हैं। उसके भवन में उप निदेशक का कार्यालय संचालित है। सैन्य क्षेत्र में यातायात प्रतिबंधों व रोकटोक के कारण पशुपालक पशुओं को वहां उपचार के लिए नहीं ले जाते।

निर्माण के समय ही पाली क्लीनिक के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर सवाल उठे थे। हॉस्पिटल में कम से कम 50 कमरे हैं। उप निदेशक पशुपालन का कार्यालय खुलने के बावजूद इसके आधे से ज्यादा कक्ष निर्माण के बाद से रिक्त हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159816