search

पाकिस्तानी हॉकी खिलाड़‍ियों को खेलने से पहले धोने पड़े बर्तन, होटल में बुकिंग नहीं होने के कारण सड़कों पर भटकना पड़ा

LHC0088 Yesterday 22:26 views 468
  

पाकिस्‍तान हॉकी टीम (Pic Credit- X)



प्रेट्र, कराची। पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अम्माद बट ने ऑस्ट्रेलिया में एफआईएच प्रो लीग के उथल-पुथल भरे दौरे से लौटने के बाद राष्ट्रीय महासंघ की जमकर आलोचना की।

उन्होंने कहा कि होटल में बुकिंग नहीं होने के कारण पाकिस्तानी टीम को सड़कों पर भटकना पड़ा। हमें मैच खेलने के लिए जाने से पहले बर्तन भी धोने पड़े।

बट ने बुधवार को सुबह लाहौर एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि हम पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) के मौजूदा प्रबंधन के रहते हुए खेलना जारी नहीं रख सकते। जब खिलाड़‍ियों को मैच खेलने जाने से पहले बर्तन धोने पड़ते हैं तो आप हमसे कैसे अच्छे परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं।
इंतजार करते रहे खिलाड़ी

सरकारी स्वामित्व वाले पाकिस्तान खेल बोर्ड (पीएसबी) ने यह पुष्टि की थी कि उसने ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय टीम के होटल में ठहरने की व्यवस्था के लिए पीएचएफ को एक करोड़ से अधिक पाकिस्तानी रुपये दिए थे।

पाकिस्तान हॉकी टीम को कैनबरा जाने वाली अपनी अगली उड़ान से पहले सिडनी हवाई अड्डे पर 13-14 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। जब टीम एफआईएच प्रो लीग मैचों से पहले अपने होटल पहुंची तो खिलाड़‍ियों को बताया गया कि उनकी कोई बुकिंग नहीं है, क्योंकि होटल को किसी तरह का अग्रिम भुगतान नहीं किया गया था।
जांच के आदेश

पीएसबी के महानिदेशक नूर उस सबाह ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। शरीफ पीएचएफ के मुख्य संरक्षक भी हैं। बट ने यह भी बताया कि पीएचएफ ने खिलाड़‍ियों को चेतावनी दी थी कि अगर वे मीडिया से बात करेंगे तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Pro League: एक बार फिर भारत के हाथ लगी निराशा, अर्जेंटीना ने प्रो लीग में दी मात

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती! सड़क पर रहने को मजबूर हुए पाक खिलाड़ी; होटल का नहीं चुका पाए बिल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162085