search

दिल्ली में 48 लोगों से दो करोड़ की धोखाधड़ी में दंपती गिरफ्तार, कमेटी स्कीम में कराते थे निवेश

cy520520 2026-2-18 22:26:51 views 872
  

ड्रग्स तस्करी के आरोप में क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार दंपती। सौजन्य:दिल्ली पुलिस



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गैर कानूनी कमेटी स्कीम में निवेश करने वाले 48 लोगों से करीब दो करोड़ की धोखाधड़ी में चंद्रदीप और उसकी पत्नी सरिता चमोली को गिरफ्तार किया है। अधिक और गारंटी रिटर्न का लालच देकर आरोपितों ने कमेटी स्कीम में लोगों को निवेश करने के लिए उकसाया, जिससे झांसे में आकर बड़ी संख्या में लोगों ने मोटी रकम निवेश कर दिया।

स्कीम मैच्योर होने के बाद आरोपितों ने न तो मूल रकम लौटाई और न ही मुनाफा दिया। आरोपित सभी के पैसे लेकर फरार हो गए और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए छिप गए। लगातार कोशिशों और टेक्निकल निगरानी के बाद उन्हें पकड़ लिया गया।
ज्यादा रिटर्न का देते थे झांसा

डीसीपी अमित वर्मा के मुताबिक कुलदीप सिंह और 47 अन्य ने 16 अक्टूबर को आर्थिक अपराध शाखा में केस दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया था कि चंद्रदीप चमोली उर्फ मास्टर जी, उसकी पत्नी सरिता चमोली और अन्य लोग सुधीर कास्मेटिक शाप के पास इंदरपुरी मेन मार्केट में ऑफिस लेकर वहां कमेटी स्कीम चला रहे थे।

आरोपितों द्वारा पीड़ितों को अधिक रिटर्न देने का झांसा देने पर 48 निवेशकों ने दो करोड़ निवेश कर दिया था। कई कमेटी चल रही थीं, तो कुछ मैच्योर हो चुकी थीं, आरोपितों ने न तो किसी को मूल रकम वापस की और न ही निवेशकों को लाभ दिया। कई लोगों से पैसे लेने के बाद सभी आरोपित परिवार समेत फरार हो गए।
52 से ज्यादा कमेटी बनाईं

जांच में पता चला कि 2013-14 में आरोपितों ने अपनी कमेटी स्कीम शुरू कीं और 52 से ज्यादा कमेटी बनाईं। उन्होंने निवेशकों और गांववालों का भरोसा जीता। बाद में उन्होंने कमेटी की रकम इकट्ठा की और अप्रैल 2025 में भाग गए। चंद्रदीप और उसकी पत्नी ने उन रजिस्टरों को नष्ट कर दिया, जिनमें वह कमेटी स्कीम की डिटेल्स का रिकॉर्ड रखता था और अपना मोबाइल और सिमकार्ड भी तोड़ दिया।

जांच के बाद पुलिस टीम ने रामपुर,यूपी में कई दिनों तक तलाशी के बाद चंद्रदीप चमोली को शौकत अली रोड, रामपुर से गिरफ्तार कर लिया। इससे पूछताछ के बाद उसकी पत्नी सरिता चमोली को मंदिर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। चंद्रदीप, इंद्रपुरी, पूसा, टोडापुर में ट्यूशन पढ़ाता था और उसकी पत्नी सरिता चमोली गृहिणी है।

पढ़ाने के दौरान उसने वहां के लोगों का भरोसा जीता और उन्हें अपने द्वारा चलाई जा रही कमेटी स्कीम में निवेश करने के लिए लुभाया। बाद में वह और उसकी पत्नी निवेशक से कमेटी अमाउंट इकट्ठा करके परिवार के साथ भाग गए और उत्तर प्रदेश के रामपुर में छिप गए थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725