search

झारखंड सरकार के आकांक्षा कार्यक्रम का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 17 छात्रों ने JEE मेन्स में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए

Chikheang 1 hour(s) ago views 645
  



राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार द्वारा संचालित राज्य स्तरीय आकांक्षा कार्यक्रम से तैयारी करनेवाले 52 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स (पहला सत्र) में अच्छा प्रदर्शन किया है। इनमें से 17 विद्यार्थियों को 90 से अधिक परसेंटाइल मिला है। इनका नामांकन देश के उत्कृष्ट संस्थानों में हो सकेगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के तहत मेधावी गरीब विद्यार्थियों को निश्शुल्क मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी कराई जाती है।

इस कार्यक्रम के तहत कोचिंग करनेवाले विद्यार्थियों में शुभम कुमार वर्णवाल को सर्वाधिक 99.83 परसेंटाइल मिला। यह सामान्य एवं आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी कोटि का विद्यार्थी है। 98.98 तथा 96.83 परसेंटाइल अंक लाकर कृष्ण कुमार एवं विनीत कुमार क्रमश. दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहा। दोनों क्रमश: ओबीसी तथा सामान्य-आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी से है।

90 प्रतिशत से अधिक अंक लानेवाले अन्य विद्यार्थियों में सन्नी कुमार यादव, आकाश कुमार, अनिकेत कुमार तांती, प्रिंस कुमार, मंदीप राज, अंजलि कुमारी, आनंद कुमार गुप्ता, गौतम मंडल, रतन रजक, बिपिन मोदी, प्रेम कुमार पांडेय, गणेश कुमार अग्रवाल, सिद्धि कुमारी तथा रितिक कुमार सम्मिलित हैं। कुल 27 विद्यार्थियों को 80 से अधिक परसेंटाइल मिला है।

80 से 90 परसेंटाइल प्राप्त करनेवाले विद्यार्थियों में ऋचा कुमारी, हिमांशु महतो, पवन कुमार मंडल, ऋषि मेहता, शिवम कुमार पाल, महादेव मंडल, अनमोल कुमार, कृष्ण कुमार, बिशु हेम्ब्रम तथा हरिनंदन महतो सम्मिलित हैं। बताते चलें कि इस कार्यक्रम की शुरुआत 2016-17 में हुई थी। इसमें सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होता है।

आवासीय सुविधा के साथ इन्हें कुशल शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। इधर, विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद, रांची के जिला शिक्षा पदाधिकारी सह आकांक्षा के नोडल पदाधिकारी विनय कुमार एवं समन्वयक बीके सिंह ने बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163481