AI इम्पैक्ट समिट में चीन निर्मित रोबोट डॉग दिखाने पर हुए विवाद के बाद कम्युनिकेशन प्रोफेसर नेहा को हटा दिया गया है। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। गलगोटिया यूनिवर्सिटी के AI इम्पैक्ट समिट में चीन में बने रोबोट डॉग को दिखाने पर हुए विवाद के बाद यूनिवर्सिटी की कम्युनिकेशन प्रोफेसर नेहा को हटा दिया गया है। हालांकि, यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने अभी तक इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है।
रोबोटिक डॉग को लेकर यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल शर्मिंदगी
गौरतलब है कि रोबोटिक डॉग को लेकर यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल शर्मिंदगी के बीच, कम्युनिकेशन प्रोफेसर नेहा का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुधवार को जारी एक बयान में नेहा ने अपना बयान दोहराते हुए कहा, “एक गलत मतलब ने इंटरनेट पर तूफान मचा दिया है।
शायद मैं जो कहना चाहती थी, वह मैंने साफ-साफ नहीं कहा, या आप इसे ठीक से समझ नहीं पाए। गलगोटिया यूनिवर्सिटी एक बहुत ही जिम्मेदार एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन है... हमने कभी कुछ डेवलप करने का दावा नहीं किया। डेवलपमेंट का मतलब कुछ डिजाइन करना और बनाना नहीं है।“
प्रोफेसर नेहा का इस्तीफा स्वीकार
गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा एक वायरल वीडियो में रोबोडॉग को “ओरियन“ के रूप में इंट्रोड्यूस करते हुए और AI एक्सपो में इसके बारे में समझाते हुए देखी गईं। सूत्रों ने आज शाम बताया कि यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने कम्युनिकेशन प्रोफेसर नेहा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हालाँकि, इस मामले की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: पहले बताया प्रोपगंडा फिर बैकफुट पर आया गलगोटिया, रोबोटिक डॉग विवाद में कैसे अपने ही दावों में उलझी यूनिवर्सिटी |