search

हिसार: छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Chikheang 1 hour(s) ago views 525
  

छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, हिसार। शहर के माडल टाउन में रहने वाले 68 साल के बुजुर्ग सुरेश कुमार की छत से गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पाेस्टमार्टम करवा कर शव स्वजन को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के स्वजन के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार बुजुर्ग सुरेश मंगलवार दोपहर को करीब दो बजे धूप सेंकने के लिए घर की छत पर गए थे। वे कुछ अरसे से मानसिक तौर पर परेशान चल रहे थे।

इस दौरान अचानक छत से नीचे गिरकर घायल हो गए। पता चलने पर स्वजन उन्हें लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। सूचना मिलने पर बुधवार को अर्बन एस्टेट थाना के मुख्य सिपाही संदीप कुमार ने शव कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164039