search

दरभंगा में कृषि विकास पर मंथन: सांसद और कृषि मंत्री ने की किसानों के हित में चर्चा

cy520520 2026-2-18 19:27:17 views 1244
  

सांसद डा. गोपालजी ठाकुर ने कृषि मंत्री रामकृपाल यादव से भेंट की।  सौजन्य स्वंय



जागरण संवाददाता, दरभंगा । दरभंगा में कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा देखने को मिली है। देश में कृषि उत्पादों को बढ़ाव देने के लिए केंद्र तथा राज्य की एनडीए सरकार अनेकों प्रयास कर रही है।

समय पर कृषि कार्य में लगे किसानों तथा कृषक समूहों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण खाद तथा बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों तथा कर्मियों की किसी भी प्रकार की उदासीनता तथा शिथिलता के विरुद्ध उन्हें चिन्हित कर करवाई की जाएगी।

जिले में कृषि कल्याण के कार्यों में अधिकारी तथा कर्मी मिशन मोड में तत्परता से काम के लिए सजग रहें। उक्त बातें सांसद डा. गोपालजी ठाकुर ने मंगलवार की देर संध्या लहेरियासराय स्थित स्थानीय परिसदन में बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव से हुई भेंट के क्रम में चर्चा करने के बाद कही।

सांसद ने जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना तथा पार्टी नेताओं के साथ कृषि मंत्री का मिथिला की संस्कृति और परंपरा के अनुसार पाग एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

सांसद ने बिहार में कृषि क्षेत्र में नए अनुसंधान कर रोजगार आधारित कृषि की व्यवस्था करने तथा किसानों को आत्म निर्भर बनाए जाने के विभिन्न मुद्दों पर मंत्री के साथ चर्चा करते हुए कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड की उपलब्धता आसानी से सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर शिविर लगाने के पहल शुरू किया जाय।
अटल सम्मान से नवाजे जाएंगे कमलाकांत झा

दरभंगा । विद्यापति सेवा संस्थान की सलाहकार समिति के अध्यक्ष सह मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं .कमला कांत झा को मैथिली भाषा, संस्कृति और साहित्य संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए \“अटल सम्मान\“ से नवाजा जाएगा।

मिथिला विकास परिषद के तत्वावधान में आगामी 22 फरवरी को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित होने वाले समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

मैथिली के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उन्नयन को समर्पित इस समारोह में उनके अतिरिक्त विद्यापति सेवा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष सह वरिष्ठ साहित्यकार डा. बुचरू पासवान को \“कर्पूरी ठाकुर सम्मान\“ एवं गीतकार फूलचंद्र झा प्रवीण को \“कमरेड भोगेंद्र झा सम्मान\“ प्रदान किए जाएंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725