search

KDA में दलालों की नो एंट्री, अब शाम पांच बजे के बाद बाहरी व्यक्ति नहीं कर सकेंगे प्रवेश, CCTV से निगरानी

LHC0088 2 hour(s) ago views 318
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। केडीए में अब शाम पांच बजे के बाद बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। केवल अफसर व कर्मचारी ही कार्यालय में रहेंगे। अगर किसी भी अफसर व कर्मचारी के कमरे या साथ में बैठा कोई बाहरी व्यक्ति मिलेगा तो कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रोज सीसीटीवी कैमरे से एक-एक कार्यालय की मानीटरिंग की जाएगी कौन व्यक्ति लगातार कई दिनों से आ रहा है। अगर दलाल की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।

रोक के बाद भी दलालों व बाहरी व्यक्तियों को प्राधिकरण में आना जाना बना है। शाम को प्राधिकरण कार्यालय बंद होने के बाद भी कर्मचारियों के साथ बाहरी व्यक्ति जमा रहते है। ऐसे व्यक्तिों पर अब नजर रखी जाएगी।
उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने आदेश दिए है कि शाम पांच बजे के बाद कोई भी बाहरी व्यक्ति प्राधिकरण में नहीं आएगी। साथ ही सभी विभागाध्यक्षों को आदेश दिए है कि वह खुद रोज निरीक्षण करेंगे और बाहरी व्यक्ति मिलने पर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा रोज आने वालों पर नजर रखी जा रही है। रोज एक दर्जन दलालों का कब्जा रहता है। प्राधिकरण कार्यालय से लेकर बाहर दुकानों में जमावड़ा लगा रहता है।
इधर, रमजान माह के लिए मुस्लिम कर्मियों एक माह आधा घंटे पहले मिलेगी छुट्टी

रमजान माह में नगर निगम ने मुस्लिम कर्मचारियों को राहत दी है। रमजान माह तक मुस्लिम कर्मचारी आधा घंटे पहले विभागाध्यक्ष को बताकर आधा घंटे पहले कार्यालय छोड़ सकते है। इस बाबत नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने आदेश जारी किया है कि रमजान माह में मुस्लिम कर्मचारी रोज रोजा रखते है। इसको लेकर 19 फरवरी से 20 मार्च तक रोज शाम साढ़े चार बजे से संबंधित विभागाध्यक्ष को सूचित करने के उपरान्त कार्यालय छोड़ सकते है। वर्तमान समय में करीब सात सौ मुस्लिम कर्मचारी हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161966