search

Uttarakhand Weather: पिथौरागढ़ में बदला मौसम, आदि कैलास और ऊं पर्वत पर हुई बर्फबारी

cy520520 2 hour(s) ago views 400
  

जिले भर में ठंडी हवाओं से गिरा तापमान. Jagran



जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। बुधवार को मौसम में बदलाव आया। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप के बाद आज जिले भर में दिन भर बादल छाये रहे। आदि कैलास और ऊं पर्वत क्षेत्र में हिमपात हुआ है। मुनस्यारी की ऊंची चोटियों में भी बर्फवारी हुई, लेकिन निचली घाटियों में बादल मायूस कर गये।

बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे। दोपहर बाद बादल घने हो जाने से वर्षा की उम्मीद बनी, लेकिन बादल निराश कर गये। जिला मुख्यालय सहित डीडीहाट, धारचूला, बेरीनाग, गंगोलीहाट में दिन भर ठंडी हवायें चलने से तापमान में गिरावट आ गई। लोगों को फिर गर्म कपड़े निकालने पड़े।

धारचूला तहसील के अंतर्गत ऊं पर्वत आदि कैलास क्षेत्र में दोपहर बाद हल्का हिमपात हुआ। मौसम को देखते हुए रात्रि में तेज हिमपात की उम्मीद है। गुंजी गांव में दिन भर तेज हवायें चलती रही।

उधर, मुनस्यारी तहसील के अंतर्गत पंचाचूली, हंसालिंग, राजरंभा आदि ऊंची चोटियों में भी हिमपात हुआ है। हिमपात से मुनस्यारी मुख्यालय में ठंड बढ़ गई है। बारिश नहीं होने से एक बार फिर खेतों में नमी कम होने लगी है। जंगलों में भी आग का खतरा बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में फिर होगा हिमपात, 4 जिलों में बर्फ गिरने की संभावना; सप्ताहभर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात, निचले क्षेत्रों में बारिश से बढ़ी ठंड
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159634