search

वैशाली एसपी ने जारी की मोस्ट वांटेड बदमाशों की लिस्ट, सूचना देने वालों को मिलेगा नगद पुरस्कार

cy520520 2 hour(s) ago views 97
  

वैशाली एसपी



जागरण संवाददाता, हाजीपुर। वैशाली जिले में अपराध नियंत्रण और फरार बदमाशों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बड़ा कदम उठाया है। एसपी ने जिले के टॉप-12 वांछित कुख्यात बदमाशों की सूची जारी करते हुए प्रत्येक पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।  

प्रेस बयान जारी कर एसपी ने स्पष्ट किया है कि जो भी नागरिक या पुलिसकर्मी इन बदमाशों को गिरफ्तार करेगा या इनकी सटीक सूचना देकर गिरफ्तारी में सहयोग करेगा, उसे नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अपराधियों के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।  

आम नागरिक निडर होकर पुलिस को सहयोग कर सकते हैं। बदमाशों के संबंध में सूचना देने के लिए उन्होंने मोबाइल नंबर- 9031826900, 06224272100 एवं 9262395031, भी जारी किए हैं।
इन बदमाशों पर की गई है इनाम की घोषणा

  • मोहम्मद सैयद, पिता एनुल उर्फ नुकुल खलीफा, ग्राम-मझिया हासमी चौक, थाना-कटहरा। एक कांड में वांछित तथा आर्म्स एक्ट, डकैती, लूट सहित छह कांड दर्ज।
  • दीपक कुमार, पिता शंकर पंडित, ग्राम-कुतुबपुर डुमरी, थाना-सदर। एक कांड में वांछित। आर्म्स एक्ट सहित चार कांड दर्ज।
  • राज नंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर, पिता चंद्रशेखर राम, दिग्घी कला पश्चिमी, थाना-सदर। दो कांड में वांछित। आर्म्स एक्ट, डकैती सहित 15 कांड दर्ज।
  • राज विवेक उर्फ फिरंगी, पिता बृजभूषण सिंह, ग्राम-बलवा कुंवारी, थाना-सदर। एक कांड में वांछित। आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती सहित 10 कांड दर्ज।
  • दिलीप राम, पिता ललन राम, ग्राम नावानगर, थाना बिदुपुर। एक कांड में वांछित। आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती सहित पांच कांड दर्ज।
  • छोटू कुमार उर्फ इंद्रजीत कुमार, पिता चंदेश्वर राम उर्फ बुलकी, ग्राम-पातेपुर, थाना-पातेपुर। दो कांड में वांछित। आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती सहित पांच कांड दर्ज।
  • कुणाल कुमार उर्फ दीवानी, पिता सीताराम सिंह, ग्राम-पकौली, थाना-बिदुपुर। एक कांड में वांछित। आर्म्स एक्ट, हत्या, मद्य निषेध सहित पांच कांड दर्ज।
  • कुंदन कुमार उर्फ तुफानी, पिता सीताराम सिंह, ग्राम-पकौली, थाना-बिदुपुर। एक कांड में वांछित। आर्म्स एक्ट, हत्या, मद्य निषेध सहित चार कांड दर्ज।
  • मोहम्मद इम्तेयाज, पिता तुस्तफा उर्फ बुटन, ग्राम-बहाउदीन, थाना-बलिगांव। एक कांड में वांछित। आर्म्स एक्ट, डकैती सहित तीन कांड दर्ज।
  • महेंद्र राय, पिता भूखल राय, ग्राम-खिलवत, थाना-बिदुपुर। एक कांड में वांछित। एनडीपीएस सहित तीन कांड दर्ज।
  • राणा कुमार, पिता देवनंदन पासवान, ग्राम-जतकौली, थाना-बेलसर। एक कांड में वांछित। आर्म्स एक्ट, डकैती सहित तीन कांड दर्ज।
  • सनी कुमार, पिता रत्नेश राय, ग्राम-गोपालपुर चकनई, थाना-बिदुपुर। दो कांड में वांछित। आर्म्स एक्ट, हत्या, लूट सहित पांच कांड दर्ज।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159634