search

क्या है Advanced Device Protection मोड? जो हैकिंग और फ्रॉड से बचाएगा, ऑन करना भी आसान

deltin33 5 hour(s) ago views 1044
  

क्या है Advanced Device Protection मोड? जो हैकिंग और फ्रॉड से बचाएगा, ऑन करना भी आसान   






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों AI का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है और इस दौर में साइबर अपराधी भी अब इसका इस्तेमाल करके लोगों को निशाना बना रहे हैं। बैंकिंग फ्रॉड, फिशिंग लिंक और फर्जी एप्स के जरिए लोगों के पैसे और पर्सनल डेटा को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गूगल एक खास सेफ्टी फीचर ऑफर करता है जिसके बारे में आज भी काफी कम लोग जानते हैं।

जी हां, इस फीचर का नाम Advanced Device Protection है जो आपके लिए बेहद काम का साबित हो सकता है। ये फीचर Android सिस्टम में मौजूद एक मजबूत सिक्योरिटी लेयर बना देता है, जो फोन और उससे जुड़े गूगल अकाउंट को एक्स्ट्रा सेफ्टी देता है।
क्या है एडवांस्ड डिवाइस प्रोटेक्शन?

दरअसल, Android में मिल रहा ये एक एडवांस सिक्योरिटी मोड है। इसे ऑन करने के बाद फोन की सेफ्टी कई लेवल्स पर मजबूत हो जाती है। डेटा एन्क्रिप्शन से लेकर एप इंस्टॉलेशन कंट्रोल तक, ये फीचर डिवाइस को हैकिंग और डिजिटल ठगी से बचाने में आपकी काफी ज्यादा मदद कर सकता है।
कैसे काम करता है Advanced Device Protection?

अनजान एप्स की एंट्री बंद

अगर आप इस मोड को ऑन कर देते हैं तो Google Play Store के बाहर से कोई भी APK फाइल आपके फोन में इंस्टॉल नहीं होगा। ऐसा देखा गया है कि साइबर अपराधी अक्सर फर्जी APK फाइल भेजकर ही लोगों के फोन पर अटैक करते हैं और उनमें मैलवेयर डाल देते हैं। यह सेटिंग आपको ऐसे खतरों से बचा सकती है।

फर्जी वेबसाइट और लिंक से सेफ्टी

फिशिंग स्कैम में लोगों को नकली वेबसाइट्स पर ले जाया जाता है लेकिन अगर ये मोड ऑन है तो Google Chrome और Gmail में एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर ऐड हो जाती है, जो सस्पीशियस लिंक, खतरनाक अटैचमेंट और फर्जी साइट्स को पहचानकर पहले ही ब्लॉक कर देता है।

फोन चोरी में सेफ्टी

अगर आपने इस मोड को ऑन किया हुआ है तो चोर आपके डिवाइस को आसानी से फैक्ट्री रीसेट नहीं कर सकेंगे। इससे डिवाइस में मौजूद डेटा सेफ रहेगा और एक्सेस करना मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा ये मोड जरूरत पड़ने पर 2G नेटवर्क को भी ब्लॉक कर सकता है।

ऑटोमैटिक एक्टिवेशन

इतना ही नहीं अगर फोन लगातार तीन दिनों तक यूज नहीं किया जाता है, तो ये मोड अपने आप एक्टिव हो सकता है। इसके बाद डिवाइस का डेटा एन्क्रिप्ट हो जाता है, जिससे कोई भी बिना परमिशन एक्सेस नहीं कर पाएगा।
Advanced Device Protection कैसे करें ऑन?

  • सबसे पहले फोन की Settings में जाएं।
  • फिर Security & Privacy ऑप्शन पर टैप करें।
  • इसके बाद Advanced Protection या Device Protection सेक्शन ओपन करें।
  • इधर से अब सामने दिख रहे टॉगल को ऑन कर दें।


यह भी पढ़ें- Samsung का 33,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 18,999 में, 5000 mAh बैटरी और 8GB RAM भी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473127