search

यूपी के किसानों के पास मोटी कमाई का मौका, Free में बीज भी दे रही सरकार

LHC0088 1 hour(s) ago views 994
  

यूपी के किसानों के पास मोटी कमाई का मौका, Free में बीज भी दे रही सरकार - प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, लखीमपुर। जायद के तहत गन्ना फसल में अंतरफसली खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने जिले के गन्ना उत्पादक किसानों को उर्द एवं मूंग का निश्शुल्क बीज उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को डीबीटी पोर्टल के माध्यम से आनलाइन बुकिंग करना अनिवार्य होगा। बुकिंग की अंतिम तिथि 24 फरवरी निर्धारित की गई है।

जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि योजना का उद्देश्य गन्ना किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ भूमि की उर्वरता में सुधार करना है। गन्ना फसल के साथ दलहनी फसलों की अंतरफसल से किसानों को अतिरिक्त आमदनी मिलती है और खेत की मिट्टी में नाइट्रोजन की प्राकृतिक पूर्ति होती है, जिससे अगली फसलों की उत्पादकता भी बढ़ती है।

जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह के अनुसार आनलाइन बुकिंग करने वाले पात्र किसानों का चयन निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा। चयनित किसानों को शत-प्रतिशत निश्शुल्क बीज वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। बीज वितरण जनपद के राजकीय कृषि बीज भंडारों के माध्यम से किया जाएगा, ताकि किसानों को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिल सके।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उर्द और मूंग जैसी दलहनी फसलें कम समय में तैयार हो जाती हैं और गन्ना फसल के साथ इनके उत्पादन से लागत भी कम आती है। इससे किसानों को दोहरी फसल का लाभ मिलता है और जोखिम भी घटता है।

कृषि विभाग ने जनपद के सभी गन्ना उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर डीबीटी पोर्टल पर पंजीकरण कर आनलाइन बुकिंग अवश्य करें। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए किसान अपने नजदीकी राजकीय कृषि बीज भंडार या कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। विभाग का मानना है कि अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी से यह योजना सफल होगी और जनपद में टिकाऊ खेती को बढ़ावा मिलेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161861