search

आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या का आरोपी गैंगस्टर 4 दिन की रिमांड पर, पुलिस पूछताछ में उगलेगा बड़े राज

Chikheang 1 hour(s) ago views 390
  

गैंगस्टर चार दिन की रिमांड पर। एआई जनरेटेड



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। नीमका जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या का आरोपी गैंगस्टर अरुण चौधरी को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने जेल से प्रोडक्शन वारंट लेकर चार दिन की रिमांड पर लिया है। क्राइम ब्रांच आरोपी से हत्या के कारणों का पता करेगी।

बता दें कि नौ फरवरी की रात नीमका जेल में एक साल से बंद अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील के मजनाई गांव निवासी आतंकी अब्दुल रहमान की बैरक के अंदर ही किसी नुकीले चीज से वार कर हत्या कर दी गई। अब्दुल रहमान को अयोध्या में श्रीराममंदिर पर हमले की साजिश में गिरफ्तार किया था।
क्राइम ब्रांच की टीम कर रही पूछताछ

हत्याकांड का आरोप जम्मू कश्मीर के रहने वाले अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट पर लगा है। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि मंगलवार को उसे प्रोडक्टशन वारंट पर लेकर अदालत में पेश किया जहां से उसे चार दिन की रिमांड पर लिया है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में चेकिंग करने गए बिजलीकर्मियों पर हमला, जेई समेत अन्य कर्मचारियों से मारपीट

बताया जा रहा है कि राम मंदिर पर हमले की साजिश को लेकर हुए विवाद में अरुण चौधरी ने आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या की थी, लेकिन अब पूछताछ के बाद पुलिस इसकी पुष्टि करेगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163832