search

बनारसियों के लिए खुशखबरी: नए साल में जिले को मिलेंगे 60 बरात घर, ग्रामीणों को अब नहीं आना होगा शहर

Chikheang 2025-12-18 14:37:09 views 1240
  

सेवापुरी, आराजीलाइन, काशी विद्यापीठ ब्लाक में 60 बरात घर हो रहे निर्मित। सांकेतिक तस्वीर  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। गांव में शादी-ब्याह समेत अन्य मांगलिक कार्य के लिए अब शहर में आने की जरूरत नहीं होगी। अब गांव में ही मामूली दर पर बेहतर लान सरीखा बरात घर मिलेगा। इसमें समस्त सुविधाएं भी होंगी। जिले में कुल 60 बरात घरों का निर्माण हो रहा है। इन बरात घरों पर कुल लगभग 45.36 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसमें वित्त पोषित संस्था नादर्न कोल फिल्ड्स लिमिटेड 20 बरात घर, पावर ग्रिड 15 व रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कारपोरेशन लिमिटेड (आरईसीएल) कुल 25 बरात घरों का निर्माण करा रही है। इन संस्थाओं ने अब तक 12.62 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं। हालांकि इसमें दो ब्लाक सेवापुरी व काशी विद्यापीठ में एक एक बड़ा बरात घर प्रस्तावित है। इस पर कुल दो करोड 77 लाख रुपये खर्च होने हैं।

समूह के जिम्मे हुआ पहला बरात घर :
उप मुख्यमंत्री व ग्राम्य विकास मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हाल ही में वाराणसी दौरे के दौरान पंचायतों में निर्मित हो रहे बरात घरों को समूह की महिलाओं से संचालित कराने की बात कही थी। इसी क्रम में वाराणसी में सेवापुरी ब्लाक के अर्जुनपुर गांव में निर्मित बरात घर को पायलट प्रोजेक्ट में शामिल करते हुए समझौता ज्ञापन (मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग-एमओयू) ग्राम पंचायत व महिला ग्राम संगठन के मध्य हुआ।

एमओयू के तहत बरात घर का किराया 5100 रुपये तय है। कोई भी व्यक्ति बरात घर ग्राम संगठन से संपर्क कर समस्त मांगलिक कार्य आदि के लिए बुक करा सकेगा। इससे होनी वाली आय का 35 प्रतिशत हिस्सा पंचायत के खाते में जाएगी। शेष बरात घर भी समूह की महिलाओं के नाम होगा।

यह भी पढ़ें- Air Quality In Varanasi: हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में, घुट रहे सांस के मरीज; येलो अलर्ट जारी


बरात घर निर्माण में ये एजेंसियां कर रही काम :
यूपी सिडको, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-1, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, विकास प्राधिकरण।

इन ब्लाकों में होना है निर्माण
ब्लाकबरात घर की संख्या
सेवापुरी31
आराजीलाइन20
काशी विद्यापीठ09


महत्वपूर्ण :

  • बरात घर का किराया फिलहाल 5100 रुपये हुआ तय
  • किराया का 35 प्रतिशत हिस्सा पंचायत के खाते में
  • समूह की महिलाओं को साफ-सफाई समेत अन्य जिम्मेदारी
  • बरात घर में कैटरिंग, टेंट समेत अन्य सुविधा के लिए अलग से करना होगा खर्च
  • ग्रामीणों को गांव में ही मामूली किराया पर शहर की तरह मिलेगी अच्छी सुविधा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953