search

रघुवर दास से लेकर स्मृति ईरानी तक, झारखंड नगर निकाय चुनाव प्रचार में उतरेंगे भाजपा के दिग्गज नेता

deltin33 2026-2-18 13:56:49 views 1257
  

झारखंड नगर निकाय चुनाव। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, रांची। नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए प्रदेश से लेकर केंद्र तक के भाजपा नेता लगे हैं। प्रचार के आखिरी दौर में अब केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से नेताओं को प्रचार के लिए भेजा जाएगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रांची और जमशेदपुर में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए सभा कर सकती हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा पहले से राज्य में प्रचार अभियान चला रहे हैं।

अरुण सिंह एनडीए के सहयोगी दलों के साथ प्रचार अभियान की निगरानी भी कर रहे हैं। उन्होंने जमशेदपुर में जदयू विधायक सरयू राय के साथ आदित्यपुर और मानगो सीट पर जीत की रणनीति बनाई है। इसके अलावा आजसू और लोजपा के साथ भी अरुण सिंह लगातार संपर्क में हैं।
आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी माइक्रो मैनेजमेंट में लगे

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी निकाय चुनाव प्रचार की माइक्रो स्तर पर निगरानी कर रहे हैं। प्रत्याशियोंं से फीडबैक लेकर कार्यकर्ताओं से दोनों नेता सीधे संवाद कर रहे हैं।

आदित्य साहू गिरिडीह, धनबाद, देवघर समेत सभी निकाय क्षेत्र का दो बार दौरा कर चुके हैं। बाबूलाल मरांडी शहरी क्षेत्र में भाजपा नेताओं को बूथ स्तर पर फोकस करने के लिए योजना दे चुके हैं।
रघुवर दास, अर्जुन मुंडा भी सक्रिय

कोल्हान में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा और चम्पाई सोरेन भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं। तीनों नेता सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर रहे हैं और भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं। जमशेदपुर की दो महत्वपूर्ण सीट आदित्यपूर और मानगो में तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने पूरा जोर लगाया हुआ है।  
स्पष्टीकरण नोटिस के बाद स्थिति संभाली

नगर निकाय चुनाव में कई भाजपा नेताओं ने अधिकृत प्रत्याशियों के सामने अपना नामांकन कर दिया है। ऐसे 18 नेताओं को प्रदेश भाजपा ने नोटिस देकर अनुशासनहीनता पर जवाब मांगा है।

हालांकि किसी प्रत्याशी ने चुनाव से हटने की घोषणा तो नही की, लेकिन इनके साथ लगे दूसरे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय प्रचार से दूरी बनाई है।

इससे पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की राह आसान हुई है। प्रदेश नेतृत्व स्पष्टीकरण का जवाब आने तक बाकी के नेताओं से लगातार संवाद में लगे हैं।

यह भी पढ़ें- चाईबासा में हड़िया पीने के दौरान दोस्त को मारा थप्पड़, बदले की आग में उतारा मौत के घाट; तालाब में फेंका शव

यह भी पढ़ें- धनबाद के रेंगुनी में पार्सल विवाद बना हिंसक, पुलिस पर पथराव
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131