search

कृषि दर्शन एक्सपो: ड्रोन से लेकर सेंसर, बदलेंगे खेती की तस्वीर

deltin33 1 hour(s) ago views 822
  

हाइड्रोजन ड्रोन और स्मार्ट कृषि तकनीकें बनीं आकर्षण का केंद्र



राहुल रापड़िया, हिसार। कृषि प्रदर्शनी में देश-विदेश की 320 से अधिक कंपनियों ने ड्रोन तकनीक, सेंसर आधारित कृषि यंत्र, मल्टीफंक्शन मशीनरी, प्रिसिजन स्प्रे सिस्टम और पर्यावरण अनुकूल उपकरणों को प्रस्तुत किया। खेती को कम लागत, कम श्रम और अधिक उत्पादन से जोड़ने वाली मशीनों के प्रदर्शन ने आधुनिक कृषि के बदलते स्वरूप की स्पष्ट तस्वीर सामने रखी।
हाइड्रोजन ड्रोन : बड़े क्षेत्र में तेज और सटीक छिड़काव

प्रदर्शनी में हाइड्रोजन से संचालित कृषि ड्रोन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। लंबी उड़ान क्षमता और भारी वजन उठाने की क्षमता वाला यह ड्रोन बड़े कृषि क्षेत्र में कम समय में छिड़काव कर सकता है। सर्विलांस और स्प्रे दोनों कार्यों में उपयोगी यह तकनीक विशेष रूप से बड़े किसानों और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए उपयोगी मानी जा रही है।

  
हाइड्रोजन ड्रोन की विशेषताएं

  • उड़ान अवधि: 3 घंटे तक
  • वजन क्षमता: 10–50 किलोग्राम
  • स्प्रे क्षमता: 5–7 मिनट में एक एकड़
  • टैंक क्षमता: 10 लीटर
  • अधिकतम ऊंचाई: एक किमी
  • अनुमानित कीमत: 15–20 लाख
  • उपयोग: स्प्रे, सर्विलांस, बड़े खेत

स्मार्ट कृषि ड्रोन: सेंसर और ऑटो सेफ्टी तकनीक

सेंसर आधारित कृषि ड्रोन में डबल इंटरलॉक सिस्टम दिया गया है, जो पानी और रसायनों को मशीन के अंदर प्रवेश नहीं करने देता। नाइट विजन, ऑटो सेफ्टी सेंसर और स्मार्ट बैटरी तकनीक इसे सुरक्षित और टिकाऊ बनाती है। उपकरण अधिक गर्म होने पर स्वतः नियंत्रित होकर कार्य क्षमता बनाए रखता है।
स्मार्ट कृषि ड्रोन की विशेषताएं

  • वजन: लगभग 30 किलोग्राम
  • सेफ्टी सिस्टम: डबल इंटरलॉक
  • सुविधा :नाइट विजन , ऑटो सेफ जोन सेंसर
  • स्मार्ट बैटरी कूलिंग सिस्टम
  • अनुमानित कीमत: ₹5.5 लाख
  • लाभ: पानी, समय और श्रम बचत

सेंसर आधारित कटाई मशीन: आरजीआई-20 ईवो

धान कटाई के लिए चीन की आरजीआई-20 इवो मशीन में सेंसर और कैमरा आधारित तकनीक दी गई है। मशीन कम समय में कटाई और थ्रेसिंग दोनों कार्य कर सकती है। स्क्रीन आधारित मानिटरिंग सिस्टम से तकनीकी खराबी का पता तुरंत चल जाता है।

  
आरजीआई-20 ईवो की विशेषता

  • 8 फीट ब्लेड से कटाई
  • 35 मिनट में 1 एकड़ कटाई व थ्रेसिंग
  • वातानुकूलित केबिन
  • फ्रंट-बैक कैमरा मॉनिटरिंग
  • ऑटो फॉल्ट डिटेक्शन
  • जंगरोधी फाइबर बॉडी

फीनिक्स 600: प्रिसिजन स्प्रे तकनीक

जापानी तकनीक आधारित फीनिक्स 600 उपकरण में 39 नोजल लगे होते हैं, जो फसल की जरूरत के अनुसार नियंत्रित छिड़काव करते हैं। 40 फीट लंबी स्प्रे बार बड़े क्षेत्र में समान वितरण सुनिश्चित करती है।

  
फीनिक्स 600 की विशेषता

  • 39 नोजल आधारित स्प्रे सिस्टम
  • 40 फीट स्प्रे बार
  • सीट से नियंत्रित छिड़काव
  • 1–1.5 घंटे आपरेशन क्षमता
  • समान स्प्रे से बेहतर कीट नियंत्रण

सेफ्टी चैंसौर: सुरक्षा आधारित कटिंग उपकरण

जापान की सेफ्टी चैंसौर उपकरण गिरने या हाथ से छूटने पर स्वतः बंद हो जाती है। यह उपकरण खरपतवार, झाड़ियों और पेड़ों की कटाई में उपयोगी है।
सेफ्टी चैंसौर की विशेषता

ऑटो स्टॉप सेफ्टी सिस्टम
280 मिली ईंधन क्षमता
2–8 घंटे संचालन
उपयोग: कटाई और खरपतवार नियंत्रण
मल्टीक्रॉप थ्रेशर: एक मशीन से कई फसलें

मल्टीक्रॉप थ्रेशर गेहूं, मक्का, मटर, सोयाबीन, सरसों और विभिन्न दालों से साफ दाना निकाल सकता है। इससे श्रम और समय दोनों की बचत होती है।

  
मल्टीक्रॉप थ्रेशर की विशेषता

  • बहुफसली प्रोसेसिंग
  • साफ दाना अलग करने की क्षमता
  • अनुमानित कीमत: ₹10 लाख
  • बड़े किसानों के लिए उपयोगी

360 डिग्री पावर वीडर और लेजर लैंड लेवलर

360 डिग्री पावर वीडर खरपतवार नियंत्रण और मिट्टी तैयारी के लिए उपयोगी है। इसका हैंडल पूर्ण घुमाव और रिवर्स मोड में कार्य करता है। वहीं लेजर लैंड लेवलर खेत को समतल कर सिंचाई दक्षता बढ़ाता है।

  
खेत प्रबंधन विशेषताएं

  • 360° घूमने वाला पावर वीडर
  • तेज खरपतवार नियंत्रण
  • लेजर आधारित भूमि समतलीकरण
  • सिंचाई दक्षता में सुधार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473022