search

आसमान में गूंजेगी स्वदेशी धमक, टाटा-एयरबस मिलकर बनाएंगे अत्याधुनिक एच-125 हेलीकॉप्टर, 1000 करोड़ का होगा निवेश

cy520520 1 hour(s) ago views 127
  

टाटा-एयरबस मिलकर बनाएंगे अत्याधुनिक एच-125 हेलीकॉप्टर (फोटो- एक्स)



पीटीआई, कोलार (कर्नाटक)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि एच-125 हेलीकॉप्टर कार्यक्रम में निवेश 1000 करोड़ रुपये पार करने और इससे कई नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।

उन्होंने इसे उच्चस्तरीय मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में मित्र देशों के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी का \“\“शानदार उदाहरण\“\“ कहा। वह यहां एच-125 हेलीकाप्टरों की फाइनल असेंबली लाइन के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

राजनाथ सिंह ने अपनी फ्रांसीसी समकक्ष कैथरीन वैट्रीन के साथ परियोजना के उद्घाटन पर टाटा एडवांस्ड सिस्टम और एयरबस हेलीकॉप्टर्स को बधाई दी।

उन्होंने कहा, \“\“एच-125 कार्यक्रम में 1000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होने की उम्मीद है और इससे हमारी कुशल एवं मेहनती युवा पीढ़ी के लिए परोक्ष एवं अपरोक्ष रोजगार के मौके पैदा होंगे।\“\“

उन्होंने कहा कि अपनी बहुत अधिक भरोसेमंद, कई तरह से इस्तेमाल होने वाली विशेषता और अलग-अलग परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर एच-125 दुनियाभर में सबसे प्रभावी और भरोसेमंद एकल-इंजन हेलीकॉप्टरों में से एक साबित हुआ है।

उन्होंने याद दिलाया कि टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और एयरबस ने इससे पहले गुजरात के वडोदरा में सी-295 विमानों की एक परियोजना के लिए हाथ मिलाया था। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा, \“\“दक्षिण एशिया में रोटरी एविएशन के भविष्य का भारत से डिजाइन, निर्माण, प्रमाणन, रखरखाव और निर्यात किया जाएगा।\“\“

उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया और विकसित भारत 2047 विजन के तहत भारत सिर्फ ऊंची उड़ान नहीं भर रहा, बल्कि सभी क्षितिजों से आगे उड़ान भर रहा है।
2027 के मध्य तक तैयार होगा पहला हेलिकॉप्टर

टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के सीईओ और एमडी सुकर्ण सिंह ने कहा, \“\“हम बिना किसी सरकारी या रक्षा ऑर्डर के हेलीकॉप्टर बनाना शुरू कर देंगे। हालांकि, जब भी सेनाएं चाहें, हम उन्हें आपूर्ति करने के लिए तैयार रहेंगे। पहला हेलीकाप्टर 2027 के मध्य तक इस संयंत्र से उड़ान भरेगा।\“\“
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159280