search

शाजापुर के प्राइमरी स्कूल में बच्चों से शौचालय साफ कराने का आरोप, Video वायरल, जांच के आदेश

LHC0088 1 hour(s) ago views 323
  

शौचालय साफ कराने के दौरान शिक्षक और छात्र (वीडियो ग्रैब)



डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय पिपलिया गोपाल में बच्चों से शौचालय साफ कराने का कथित मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं।

वायरल वीडियो में शिक्षक फजल एक छात्र से शौचालय साफ कराते नजर आ रहे हैं। कुछ छात्राओं ने भी आरोप लगाया है कि उनसे नियमित रूप से स्कूल परिसर में झाड़ू लगवाई जाती है और साफ-सफाई का काम कराया जाता है।
परीक्षा का हवाला देकर सफाई?

कक्षा छह के एक छात्र ने बताया कि शिक्षक ने परीक्षा का हवाला देते हुए कहा था कि बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के कारण स्कूल साफ-सुथरा रहना चाहिए, इसलिए बाथरूम की सफाई कर दी जाए।

वहीं, एक अभिभावक का दावा है कि उन्होंने स्वयं बच्चों को शौचालय साफ करते देखा है। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है और वे निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- इंदौर में नाइजीरियन युवक गिरफ्तार, प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, तीन साल पहले खत्म हो चुका वीजा
शिक्षक ने आरोपों से किया इंकार

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षक फजल ने कहा कि उन्होंने बच्चों से केवल परिसर में गिरे सूखे पत्ते उठाने को कहा था। शौचालय साफ कराने का आरोप पूरी तरह निराधार है।
जांच के निर्देश

जिला परियोजना समन्वयक धीरज बिरथरिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। बीआरसी और जनशिक्षक को मौके पर भेजकर विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- शक, सनक और साजिश: मोबाइल हैकिंग से मर्डर तक... पढ़ें इंदौर MBA छात्रा हत्याकांड की सिहरन भरी कहानी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161498