search

यमुना एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं कार, लखनऊ और दिल्ली के तीन लोग घायल

LHC0088 1 hour(s) ago views 121
  

यमुना एक्सप्रेसवेे पर क्षतिग्रस्त कार की जांच करते पुलिसकर्मी।



संवाद सूत्र, जागरण, सुरीर (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात नोएडा से आगरा की ओर जा रहीं दो कार आपस में टकरा गईं। इससे उनमें सवार तीन लोग घायल हो गए।

मोहम्मद शरीफ निवासी बरौरा हुसैन बाड़ी थाना ठाकुरगंज लखनऊ सोमवार रात अपने साथी मोहम्मद मियां के साथ एसेंट कार में यमुना एक्सप्रेसवे पर होकर नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे।

थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 86 के समीप रात दो बजे पीछे से तेज रफ्तार आ रही वेन्यू कार ने टक्कर मार दी। इससे एसेंट कार में सवार मोहम्मद शरीफ और उनके साथी मोहम्मद मियां के अलावा वेन्यू कार में सवार तरुण निवासी अशोक नगर दिल्ली गंभीर घायल हो गए।

पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंच गए। एसआइ विनीत कुमार दांगी ने बताया कि दुर्घटना में घायल लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के जिला हास्पिटल भेज दिया और क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन की मदद से राया कट के समीप बने यार्ड पर खड़ा करा दिया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161421