search

विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन को तेज हुई बसपा की तैयारी, 9 अक्टूबर को लखनऊ में जुटेंगे नेता-कार्यकर्ता

LHC0088 2025-10-4 05:06:40 views 1254
  शक्ति प्रदर्शन को तेज हुई बसपा की तैयारी।





राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले अपनी जमीन मजबूत करने कोशिश में जुटी बहुजन समाज पार्टी नौ अक्टूबर को पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी है। परिनिर्वाण दिवस पर प्रदेश भर से पांच लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का अनुमान जताया जा रहा है। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा के साथ ही वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



मायावती ने सात सितंबर को संगठन की बैठक में कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर राज्य स्तरीय आयोजन का निर्णय लिया था। इस कार्यक्रम में पांच लाख कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों की कोशिश है कि हर एक बूथ के कम से कम सभी पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हों।

लखनऊ के आसपास के जिलों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम में लाने की कोशिश है। ज्यादातर के एक दिन पहले आठ अक्टूबर को ही लखनऊ पहुंचने की संभावना है। ऐसे में रमाबाई आंबेडकर मैदान में ठहरने और खान-पान की व्यवस्था भी की जा रही है।



सतीश मिश्रा के साथ प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, मेवा लाल गौतम, राम अवतार मित्तल, घनश्याम करवर, मुनकाद अली, नौशाद अली, अखिलेश आंबेडकर, शैलेंद्र गौतम, गिरीश जाटव, जयवीर सिंह गौतम, रमाकांत नीरज आदि भी तैयारियों की देखरेख में लगे हैं।

यह भी पढ़ें- \“रालोद की रीढ़ बनेगा...\“, पंचायत चुनाव से पहले त्रिलोक त्यागी ने क्या एलान कर दिया?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138