search

गर्लफ्रेंड के शव के साथ किया दुष्कर्म, पास बैठकर पी शराब! कातिल बॉयफ्रेंड ने किया MBA छात्रा की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

deltin33 1 hour(s) ago views 206
इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में 24 साल की MBA छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस जांच में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हत्या के बाद शव के साथ भी घिनौना कृत्य किया। छात्रा 10 फरवरी को लापता हुई थी। तीन दिन बाद उसका शव उसके बॉयफ्रेंड के किराए पर लिए गए कमरे से बरामद हुआ। जांच के दौरान पुलिस आरोपी पीयूष धनोटिया तक पहुंची, जिसे 14 फरवरी को मुंबई के अंधेरी इलाके से गिरफ्तार किया गया।



DCP कृष्णा लालचंदानी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पहले छात्रा के हाथ-पैर बांधे, उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा और गला घोंटकर हत्या कर दी। मौत की पुष्टि करने के बाद वह कमरे से बाहर गया, बीयर की बोतलें खरीदकर लौटा और शव के पास बैठकर शराब पीता रहा। इसके बाद उसने शव के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने छात्रा के सीने में चाकू भी मारा और कमरे से फरार हो गया।



आत्मा को बुलाने की कोशिश और माफी!




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/punjab-politics-erupts-over-cm-bhagwant-mann-health-deteriorates-goes-straight-from-hospital-to-a-rally-and-is-then-readmitted-article-2371903.html]पंजाब की सियासत में छिड़ा CM की \“सेहत\“ पर संग्राम, भगवंत मान की बिगड़ती तबीयत, अस्पताल से सीधे रैली और फिर दोबारा भर्ती
अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 8:56 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/court-asks-sunjay-kapur-s-wife-sister-to-exercise-restraint-asks-conduct-yourselves-with-dignity-article-2371896.html]\“गरिमा बनाए रखें...\“, संजय कपूर की पत्नी और बहन के विवाद पर कोर्ट सख्त; सार्वजनिक बयानबाजी पर लगाई रोक
अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 8:50 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/father-of-noida-software-engineer-yuvraj-who-drowned-in-30-foot-drain-leaves-india-article-2371889.html]Noida: बेटे युवराज की मौत के बाद अकेले पड़े पिता...बेटी के साथ लंदन गए, अभी तक नहीं आई SIT की जांच रिपोर्ट
अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 8:17 PM

पुलिस के अनुसार, आरोपी का व्यवहार घटना के बाद असामान्य था। वह मंदसौर का रहने वाला है और MBA सेकंड ईयर का छात्र है। दोनों के बीच संबंध थे, लेकिन आरोपी को शक था कि छात्रा किसी दूसरे लड़के से बात कर रही थी। इसी बात को लेकर 10 फरवरी को दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ और उसने गला घोंटकर हत्या कर दी।



हत्या के बाद आरोपी मुंबई के पास पनवेल के एक सुनसान इलाके में गया। वहां उसने अगरबत्ती जलाई और इंटरनेट पर आत्माओं को बुलाने से जुड़े वीडियो देखे। पुलिस का कहना है कि वह अंधेरे में माफी मांगता रहा और दावा करता था कि वह मृतका की आत्मा से बात करना चाहता है। उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश का भी दावा किया।



कागज पर लिखा- मैं मरना चाहता हूं



द्वारकापुरी थाने में पूछताछ के दौरान उसने एक खाली कागज मांगा और लिखा कि उसने बहुत बड़ा अपराध किया है और वह मरना चाहता है। वह बार-बार कहता रहा कि वह छात्रा से प्यार करता था और उससे मिलना चाहता है। पुलिस के मुताबिक, वह इंटरनेट पर आत्महत्या के तरीके भी खोज रहा था, लेकिन उसने कोई कदम नहीं उठाया।



जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी ने छात्रा के फोन से उसके परिवार को मैसेज भेजा कि वह घर नहीं लौटेगी, और फिर फोन बंद कर दिया। CCTV फुटेज में दोनों को साथ में कमरे में जाते और बाद में आरोपी को अकेले बैग लेकर निकलते हुए देखा गया। छात्रा का शव उसी कमरे से बरामद हुआ।



पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



कारगिल योद्धा ने पहले पत्नी और जवान बेटे को मारी गोली, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान!
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472615