search

Bihar Assembly Election 2025: सकरा सीट पर पूर्व विधायकों व उनके उत्तराधिकारियों में होगा घमासान

deltin33 2025-10-9 02:13:01 views 1242
  इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।





अमरेन्द्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: जिले की सुरक्षित सीट सकरा इस बार जिले की हाट सीट बनने जा रही है। राजनीतिक विरासत को बचाने की जंग यहां पर पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और दिवंगत नेताओं के उत्तराधिकारियों के बीच लड़ी जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विधानसभा क्षेत्र में इनकी सक्रियता लगातार बनी हुई है और सभी अपने-अपने दलों से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। महागठबंधन, एनडीए और जनसुराज तीनों ही मोर्चों में सकरा सीट को लेकर हलचल तेज है।


लगातार सक्रिय दिखाई दे रहे

जदयू कोटे से मौजूदा विधायक अशोक चौधरी अपने पुत्र आदित्य कुमार को आगे कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि एनडीए गठबंधन से आदित्य को टिकट मिल जाता है, तो वे स्वयं मैदान में नहीं उतरेंगे। आदित्य इन दिनों क्षेत्र के सार्वजनिक आयोजनों में लगातार सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।

इसके अलावा, पूर्व विधायक लालबाबू राम, सुरेश चंचल, कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक फकीरचंद राम के पुत्र उमेश कुमार राम, भाजपा नेता और पूर्व विधायक के दामाद अर्जुन राम भी सकरा से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।



पूर्व विधायक बिलट पासवान के पुत्र संजय पासवान, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष शिवनंदन पासवान की नतनी रेणु पासवान और पूर्व मंत्री कमल पासवान के पुत्र रंजीत पासवान भी अलग-अलग दलों से तैयारी में हैं। पूर्व मंत्री शीतलराम के पुत्र आदित्य कुमार भी चुनावी मैदान में उतरने की रणनीति बना रहे हैं।

क्षेत्र में चर्चा है कि इस बार सकरा की सियासत पूरी तरह विरासत की लड़ाई में तब्दील होगी। अब देखना होगा कि टिकट वितरण के बाद कौन किस दल से उम्मीदवार बनता है और कौन निर्दलीय मैदान में उतरता है। जनता की पसंद कौन पूर्व विधायक या उसके उत्तराधिकारी बनते हैं। इसके लिए इंतजार करना होगा।


किस दल से कौन कर रहा है दावेदारी

जदयू से वर्तमान विधायक अशोक चौधरी के पुत्र आदित्य कुमार, कांग्रेस से पूर्व विधायक सुरेश चंचल, राजद से पूर्व विधायक लालबाबू राम, जदयू से पूर्व विधायक बिलट पासवान के पुत्र संजय पासवान, जनसुराज से पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष शिवनंदन पासवान की नातनी रेणु पासवान, राजद से पूर्व मंत्री कमल पासवान के पुत्र रंजीत पासवान, जदयू से पूर्व मंत्री डा. शीतलराम के पुत्र आदित्य कुमार, कांग्रेस से पूर्व विधायक फकीरचंद राम के पुत्र उमेश कुमार राम, जबकि उनके दामाद अर्जुन राम भाजपा से अपनी दावेदारी कर रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
459709

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com