search

Census 2027: एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी घर-घर दस्तक, हर मकान को मिलेगा डिजी डाॅट टैग

cy520520 1 hour(s) ago views 1040
  

सांकेतिक तस्वीर।  



जागरण संवाददाता, आगरा। जिला प्रशासन ने जनगणना-2027 की तैयारी तेज कर दी है। पहली बार होने जा रही डिजिटल जनगणना दो चरण में होगी। पहला चरण एक अप्रैल से 30 सितंबर तक चलेगा। इसमें 10527 प्रगणक प्रत्येक मकान में जाएंगे। उसकी सूची तैयार करेंगे।

डिजी डाॅट टैग अंकित किया जाएगा। जनगणना में 33 सवाल पूछे जाएंगे। यह पहला मौका है जब कोई भी व्यक्ति पोर्टल में स्वगणना भी कर सकता है। बशर्ते इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से देनी होगी। मंगलवार को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की।  

जिले में 160 और नगर निगम क्षेत्र में 64 फील्ड ट्रेनर, 1700 सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे।
जिलास्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि यह जनगणना भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद की 08 वीं जनगणना होगी।

जल्द ही फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रगणकों और सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि जनगणना के दौरान प्रत्येक आंकड़ा स्पष्ट होना चाहिए। डिजिटल जनगणना से पेपर और समय की बचत होगी। प्रत्येक मकान को डिजी डाॅट टैग दिया जाएगा।

इससे सटीक लोकेशन और दोहराव नहीं होगा। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला ने बताया कि दूसरे चरण की गणना नौ फरवरी 2027 से शुरू होगी। नागरिकों को मोबाइल एप के जरिए स्वयं अपना विवरण दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके लिए संबंधित एप डाउनलोड कर आवश्यक जानकारियां भरनी होंगी। सीडीओ प्रतिभा सिंह, बीएसए जितेंद्र कुमार, डीपीआरओ मनीष कुमार मौजूद रहे।


यह है दो चरण

  • पहले चरण में मकान की सूची और गणना शामिल है। इसमें मकान की स्थिति, निर्माण प्रकार, पेयजल, शौचालय, बिजली, गैस, इंटरनेट जैसी सुविधाएं, संपत्ति और आवासीय स्थिति की जानकारी शामिल है।
  • दूसरे चरण में परिवार के सदस्यों की संख्या, आयु, लिंग, वैवाहिक स्थिति, शिक्षा, व्यवसाय, सामाजिक-आर्थिक स्थिति, प्रवास से संबंधित जानकर शामिल है।


  
सवालों में पूछा जाएगा ये

33 सवालों में टेलीविजन, कंप्यूटर और लैपटाप की संख्या, इंटरनेट सुविधा, खाना पकाने के लिए प्रयुक्त ईंधन, रसोईघर और एलीपी व पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता, गंदे पानी की निकासी, शौचालय की स्थिति, मोबाइल नंबर, पेयजल का स्रोत, मकान का स्वामित्व और कमरों की संख्या, बिजली।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163173