search

अमरोहा में पत‍ि और दो बच्‍चों को छोड़कर मह‍िला ने प्रेमी संग मंद‍िर में रचाई शादी, दो साल से चल रहा था अफेयर

cy520520 1 hour(s) ago views 701
  



संवाद सहयोगी, गजरौला। पति को छोड़कर सोमवार को दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ क्षेत्र के एक मंदिर में शादी रचा ली। जानकारी मिली तो स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई। हालांकि दोनों के बालिग होने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं घरवालों ने भी शादी रचाने वाले जोड़े से संबंध खत्म होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।


रामपुर निवासी पायल की शादी आठ वर्ष पूर्व संभल जनपद क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से हुई थी। अब पायल के पास दो बच्चे हैं। वह गजरौला में मौसेरे जेठ के यहां रिश्तेदारी में आती थी। वहीं पर पड़ोस में रह रहे युवक अभिषेक से संबंध हो गए। प्रेम कहानी दो वर्षों तक चली।

प्रेम संबंध होने के बाद सोमवार रात महिला ने अपने प्रेमी के साथ क्षेत्र के एक मंदिर में शादी रचा ली। जब इस बात की जानकारी स्वजन को हुई तो वह भी पहुंच गए। डायल-112 पुलिस भी आ गई। हालांकि, दोनों के बालिग होने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस उन्हें लेकर थाने पहुंची तथा दोनों के स्वजन भी आ गए। पायल ने स्पष्ट कहा कि दोनों बालिग हैं तथा शादी कर चुके हैं। अब साथ रहेंगे। वहीं घर वालों ने भी शादी रचाने वाले जोड़े से संबंध खत्म होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। प्रेमी जोड़े को डर था कि हमारे साथ कोई अनहोनी ना हो जाए, इसलिए दोपहर तक थाने में ही बैठे रहे। बाद में पुलिस द्वारा दोनों को प्रेमी के घर तक पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें- ₹10,000 वाली वैक्सीन अब बिल्कुल मुफ्त! बेटियों को कैंसर से बचाने के लिए सरकार का बड़ा तोहफा   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163173