search

गाजियाबाद की क्लिनिक में डिलीवरी में लापरवाही: महिला की हालत गंभीर, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए आरोप

Chikheang 2026-1-19 04:25:48 views 1195
  

डिलीवरी के समय महिला की तबीयत बिगड़ गई।



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। अशोक नगर में एक डॉक्टर के क्लीनिक में डिलीवरी के समय महिला की तबीयत बिगड़ गई। अत्यधिक रक्तस्राव होने से चिकित्सकों ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला के स्वजन का आरोप है कि आपरेशन के दौरान चिकित्सक ने लापरवाही बरती जिससे महिला की तबीयत खराब हो गई। पुलिस को भी मामले की शिकायत की गई है।

दुरयाई निवासी प्रमोद ने बताया कि उनके छोटे भाई मनोज की पत्नी प्रीति का इलाज अशोक नगर स्थित ओम अस्पताल में चल रहा था। 16 जनवरी को महिला को डिलीवरी के लिए भर्ती किया। डाक्टर ने महिला का गर्भाशय निकाल दिया। इसके बाद उन्हें बताया गया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण तबियत बिगड़ने पर प्रीति को रेफर कर दिया गया।

उनका कहना है कि 35 यूनिट खून दे चुके हैं। लेकिन महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार को स्वजन ने अस्पताल पर पहुंचकर हंगामा किया और पुलिस को भी मामले की शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में अस्पताल संचालक डॉक्टर गौरव सिरोही का कहना है कि महिला को गर्भाशय निकालने के दौरान रक्तस्राव ज्यादा होने की वजह से रेफर किया गया है। इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी अब वन विभाग की, निगम नहीं दिखाएगा \“हुड़की\“
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168924