search

मुजफ्फरनगर में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को उमड़े भाजपाई, पंकज चौधरी ने किया ये वादा

Chikheang 2026-1-19 04:56:26 views 1201
  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जनपद से दो बार गुजरे। देवबंद जाते समय बड़ी संख्या में भाजपाई उनके स्वागत के लिए हाइवे पर खड़े रहे, लेकिन वह कार से नहीं उतरे और अभिनंदन स्वीकारते हुए रवाना हो गए।

वहीं वापसी में मूलचंद रिसोर्ट पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल समेत पदाधिकारियों के साथ भोजन ग्रहण किया और एसआइआर के अंतिम चरण में अधिक से अधिक लोगों के वोट बनाने का मंत्र दिया।

रविवार को प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चीतल ग्रांड के समीप स्वागत किया। उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष कार से नीचे नहीं उतरे।

भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी ने पदाधिकारियों से परिचय कराया। प्रदेश अध्यक्ष राज्यमंत्री कुंवर ब्रिजेश कुमार के पिता के निधन पर उनके देवबंद स्थित आवास पर शोक व्यक्त करने गए।

वहीं गुप्ता रिसोर्ट पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत भाजपाइयों ने स्वागत के लिए काफी देर उनका इंतजार किया। जब वह आए तो कार्यकर्ता उत्साह से उनकी गाड़ी के समीप पहुंचे, लेकिन वह नीचे नहीं उतरे, बल्कि हाथ जोड़कर अभिनंदन स्वीकारते हुए देवबंद की ओर रवाना हो गए।

इस पर कार्यकर्ताओं में निराशा रही। हालांकि वापसी में लौटते समय वह हाइवे स्थित मूलचंद रिसोर्ट पर भोजन किया। कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी समेत सरदार सुरखदर्शन सिंह बेदी, सुधीर खटीक, जगदीश पांचाल, राजू अहलावत आदि ने उनसे बातचीत की।

उन्होंने एसआइआर की सफलता पर जोर दिया। पदाधिकारियों से कहा कि घर-घर जाकर लोगों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करें। मंत्री, विधायक समेत सभी पदाधिकारी इस कार्य में जुट जाए।
आने का वादा करके गए पंकज चौधरी

भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी ने बताया कि देवबंद में शोकसभा में जाने के चलते प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जाते समय हाइवे पर नहीं रूके, लेकिन वापसी में पदाधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने जल्द ही जनपद में आने का वादा भी किया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168913