search

Jawa 42 मोटरसाइकिल को मिला नया Ivory रंग, दमदार इंजन और फीचर्स के साथ कितनी है कीमत

Chikheang 1 hour(s) ago views 194
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल को जावा की ओर से ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से हाल में ही Jawa 42 को नए रंग के साथ ऑफर किया गया है। किस रंग के साथ इसे ऑफर किया गया है। इसमें कितना दमदार इंजन मिलता है। किस तरह के फीचर्स के साथ इसे किस कीमत पर ऑफर किया जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
नए रंग के साथ आई Jawa 42 मोटरसाइकिल

जावा की ओर से 42 मोटरसाइकिल को भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को आइवरी रंग के साथ भी ऑफर कर दिया गया है।
कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में 294 सीसी की क्षमता का इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 27.32 पीएस की पावर और 26.84 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें छह स्‍पीड ट्रांसमिशन को दिया जाता है।  
कैसे हैं फीचर्स

जावा की ओर से 42 मोटरसाइकिल में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें असिस्‍ट और स्लिपर क्‍लच, 18 इंच टायर, ड्यूल चैनल एबीएस, दोनों पहियों पर डिस्‍क ब्रेक, डिजिटल और एनालॉग स्‍पीडोमीटर जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
अधिकारियों ने कही यह बात

जावा येज़्दी मोटरसाइकिल्स के सह-संस्थापक अनुपम थरेजा ने कहा कि जावा 42 ने 2018 में क्लासिक मोटरसाइकिलों की परिभाषा ही बदल दी थी। इसने दिखाया कि एक भारतीय राइडर एक सच्ची नियो-क्लासिक से क्या उम्मीद कर सकता है। अपने बोल्ड डिज़ाइन, परफॉर्मेंस इंजीनियरिंग, सुरक्षा और राइडर-फर्स्ट फीचर्स के साथ, जावा 42 आज भी एकरसता का विकल्प बनी हुई है। जो लोग जावा 42 चुनते हैं, वे शोर-शराबे से दूर रहकर अपनी कहानी खुद गढ़ते हैं, ट्रेंड्स की परवाह किए बिना, किसी भी तरह के दिखावे से बेपरवाह। हम इसी भावना को आइवरी रंग के साथ पहचान रहे हैं, एक ऐसा रंग जो राइडर्स को जावा के सहज और आकर्षक अंदाज को अपनी गति से खोजने का मौका देता है। 42 को अपनी सच्ची जिज्ञासा के प्रतीक के रूप में मानते हुए, जावा हमेशा रेट्रो के नियमों को तोड़ती रहेगी, बातचीत, यादों और खोजों को जन्म देती रहेगी।
कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल के नए रंग को 1.85 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर उपलब्‍ध करवाया जा रहा है। इसके साथ ही इस पर चार साल या 50 हजार किलोमीटर तक की वारंटी को दिया गया है। क्या जावा 42 आज भी नियो-क्लासिक मोटरसाइकिलों की परिभाषा बदल रही है? हाँ, यह आज भी अलग है और ट्रेंड्स को तोड़ती है। नहीं, अब यह बाजार में एक सामान्य विकल्प बन गई है। Vote Please select atleast one option Vote added succesfully
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163176