deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

2100 रुपये लेने के लिए हरियाणा की महिलाएं हो जाएं तैयार, लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन के लिए उमड़ी भीड़

LHC0088 Yesterday 14:07 views 164

  

लाडो लक्ष्मी की राशि जारी होने के बाद फार्म भरने वालों की लगी भीड़



जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के खातों में जैसे ही राशि पहुंच रही है वैसे ही खुशी भी दोगुनी हो रही है। पहले महिलाएं जो फार्म भरने के लिए पीछे हट रही थी वो फार्म भरने के लिए दस्तावेज पूरा करवा रही है ताकि उन्हें भी राशि मिल सके। सरकार की इस पहल को लेकर महिलाओं में उत्साह और भरोसा दोनों देखने को मिला। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कई महिलाओं ने कहा कि यह योजना उनके लिए आर्थिक सहारा साबित होगी, खासकर उस समय जब घर की कोई जरूरी जरूरत सामने आएगी। जिले में लाडो लक्ष्मी योजना के प्रथम चरण में 20500 पात्र महिलाओं के खातों में राशि जारी की जानी है। लगातार यह राशि खातों में आ रही है।

यह योजना सरकार की उस सोच का हिस्सा है, जिसके तहत बेटियों और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक 51400 महिलाओं ने योजना के तहत आवेदन फार्म भरे हैं। इनमें से 41500 महिलाओं ने अपने आवश्यक दस्तावेज जमा करवाए हैं। वहीं 8200 फार्म दस्तावेज अधूरे या गलत पाए जाने के कारण रिजेक्ट कर दिए गए हैं। अब तक 25800 फार्मों की वेरिफिकेशन पूरी हो चुकी है, जिनमें से 20500 महिलाओं के खातों में राशि अपडेट हो रही है।

सरकार ने हमारे बारे में सोचा, यह बड़ी बात है। इस राशि को मैं अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए बचाकर रखूंगी। जब समय आएगा, तो यह पैसा बहुत काम आएगा। पहले रसोई खर्च से बचाना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। महिलाओं को अब दूसरों से मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सुनीता वार्ड 2 शहर फतेहाबाद।


हमारा परिवार सीमित आय पर चलता है। अब जब यह राशि खाते में आई है, तो रसोई का बजट थोड़ा बढ़ जाएगा। पहले हर चीज़ के लिए पति से मांगना पड़ता था, अब अपने पैसों से जरूरतें पूरी कर सकूंगी। अब यह राशि अपने बैंक खाते से जरूरत के अनुसार निकाल पाउंगी। -शकुंतला मानावाली

परिवार को चलाने के लिए रुपये की जरूरत होती है। पति दिनभर काम करता है तो घर का काम चलता है। लेकिन अब लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जो राशि आएगी उससे परिवार को आर्थिक फायदा मिलेगा और बच्चे भी प्राइवेट स्कूल में पढ़ सकेंगे। लाडो लक्ष्मी योजना हमारे लिए वरदान बनी है। -दर्शना, भट्टूकलां

इन आंकड़ों पर डाले नजर

अब तक महिलाओं ने भरा फार्म : 51400
कितनों ने दस्तावेज जमा करवाए : 41500
फार्म किए रिजेक्ट : 8200
वेरिफिकेशन हुई : 25800
कितनी महिलाओं ने राशि अपडेट की : 20500


जिन महिलाओं के पास मैसेज आ गया और खाते में राशि नहीं आई है तो वो बैंक में जाकर एक बार चेक अवश्य करे। अगर उसका खाता अपडेट नहीं है तो राशि नहीं पहुंच पाएगी। 20500 महिलाओं ने राशि अपडेट करवा दी है। अगले कुछ दिनों में इनके खातों में राशि जारी हो जाएगी। -संदीप कुमार, नोडल अधिकारी शहर नागरिक संसाधन सूचना विभाग।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67716