search

बहराइच में नए पुल और सड़क को मिली मंजूरी, 3.07 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

Chikheang 2025-11-28 20:36:58 views 958
  



जागरण संवाददाता, बहराइच। प्रदेश सरकार ने जिले के पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को बड़ी सौगात दी है। क्षेत्र के गुरचाही और मुंडेरवा ठकुराइन गांव के बीच स्थित बड़ेल तालाब पर पुल और पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए तीन करोड़ सात लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह परियोजना कैसरगंज सांसद करन भूषण सिंह और पयागपुर के विधायक सुभाष त्रिपाठी के संयुक्त प्रयासों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अनुमोदित की गई है। इस निर्माण कार्य के तहत बड़ेल तालाब पर 15 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा।

वहीं पहुंच मार्ग पर लगभग 3.20 किलोमीटर लंबा पहुंच मार्ग भी निर्मित होगा। इस पुल और पहुंच मार्ग के बनने से गुरचाही, मुंडेरवा ठकुराइन और आसपास के कई गांवों के निवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

इससे किसानों, छात्रों, व्यापारियों और आम जनता का आवागमन आसान होगा। जिससे समय की बचत होगी और क्षेत्र की आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इस स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है और इसे पयागपुर विधानसभा के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। विधायक सुभाष त्रिपाठी ने बताया कि पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण जल्द शुरू होगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168469