search

CBSE Board Exam 2026 : सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू, प्रयागराज रीजन में शामिल 49 जिलों में परीक्षार्थियों का गणित पेपर

LHC0088 1 hour(s) ago views 386
  

CBSE Board Exam 2026 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 प्रयागराज में 10वीं, 12वीं की परीक्षा शुरू, 49 जिलों के छात्र शामिल



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। CBSE Board Exam 2026 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा आज मंगलवार से शुरू हो गई। सीबीएसई के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन 49 जिलों में 10वीं-12वीं के करीब चार लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रयागराज में 30 से अधिक केंद्रों पर परीक्षा कराने की तैयारी रही।
30 मार्च तक होंगी परीक्षाएं

CBSE Board Exam 2026 पहले दिन 10वीं के विद्यार्थी गणित की परीक्षा दे रहे, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बायोटेक्नालाजी, इंटरप्रेन्योरशिप, शार्टहैंड हिंदी, शार्ट हैंड अंग्रेजी का पेपर हो रहा है। यह परीक्षा प्रात: 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। बोर्ड की परीक्षाएं 30 मार्च तक होनी हैं। सीबीएसई ने परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की टीम एवं उड़नदस्ता सक्रिय कर दिया है।
सीसीटीवी से परीक्षा केंद्रों की निगरानी

CBSE Board Exam 2026 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था के साथ सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कराई गई है। पिछले वर्ष कुल 444375 (267449 छात्र एवं 176925 छात्राएं) परीक्षा में शामिल हुए थे। 10वीं में 237428 जबकि 12वीं में 206947 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
प्रयागराज रीजन में शामिल 49 जिले

CBSE Board Exam 2026 अंबेडकर नगर, अमेठी, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, भदोही, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, इटावा, फर्रूखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महराजगंज, महोबा, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत कबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव व वाराणसी।
सीआइएससीई की 12वीं की परीक्षा भी शुरू

CBSE Board Exam 2026 कांउसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टीफिकेट की 10वीं की परीक्षा भी चल रही है। 12वीं की परीक्ष्द्वाा 12 फरवरी से चल रही है। क्वार्डिनेटर एबी गोलई ग्लेयन के अनुसार 14 स्कूलों में यह परीक्षा होगी। 12वीं की कोआर्डिनेटर डाॅ. विनीता इसूवियस के अनुसार जोन बी में 11 विद्यालयों में परीक्षा चल रही है। करीब दो हजार परीक्षार्थी हैं। केंद्रों पर नकल न हो, इसके लिए पूरी निगरानी की जा रही है। बोर्ड की तरफ से सचल दस्ते भी सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें- PM Awas Yojana : निर्धारित समय से पहले पीएम आवास बनाने पर लाभार्थी को मिलेगा 10 हजार रुपये अतिरिक्त

यह भी पढ़ें- UP Board परीक्षा कल से, 53 लाख छात्र देंगे इम्तिहान, कड़ी निगरानी में होंगे केंद्र
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161193