LHC0088 • 2025-12-21 22:13:01 • views 598
धुरंधर के इस गाने का पॉपुलर भजन से है कनेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त चारों ओर धुरंधर के चर्चे हो रहे हैं। धुरंधर की कमाई, रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना का दमदार लुक और सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी पर विवाद... आदित्य धर की इस फिल्म के कई पहलुओं पर बात हो रही है, खासकर गानों की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अक्षय खन्ना पर फिल्माया गया fa9la गाना हो या फिर रणवीर सिंह का गाना कारवां हो... धुरंधर के गानों पर भी खूब चर्चा हो रही है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें दावा किया रहा है कि धुरंधर का एक गाना एक-दो नहीं बल्कि चार-चार सॉन्ग्स से मेल खाता है। इनमें से एक तो 27 साल पुराना भजन है।
लुट ले गया गाने का थीम निकला कॉपी?
धुरंधर की रिलीज के सात दिन बाद लुट ले गया (Lutt Le Gaya) गाने का ऑडियो लॉन्च किया गया है जो इस वक्त खूब पसंद किया जा रहा है। रिलीज के बाद से ही गाने को अभी तक साढ़े तीन मिलियन से ज्यादा लोगों ने सुन लिया है। इस गाने की लिरिक्स सिमरन चौधरी ने लिखा है, जबकि कंपोज शाश्वत सचदेव ने किया है।
गाना रिलीज होते ही अब सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि गाने के म्यूजिक, बीट्स और थीम 27 साल पुराने भजन से मिलते-जुलते हैं। इसी म्यूजिक पर अब तक पांच और गाने बन चुके हैं जिनमें से एक धुरंधर भी शामिल हो गया है।
मन की मुरादे
साल 1998 में बना मोस्ट पॉपुलर भजन मन की मुरादे का म्यूजिक, बीट्स और थीम, धुरंधर के लुट ले गया गाने से मिलता-जुलता है। इस भजन को दिग्गज गायक लखबरी सिंह लखा (Lakhbir Singh Lakha) ने गाया है , जबकि म्यूजिक डायरेक्टर दुर्गा-नटराज थे। इस गाने को टी-सीरीज के बैनर तले बनाया गया था।
यह भी पढ़ें- \“हवा में गायब हो गए\“, Dhurandhar को लेकर संदीप रेड्डी वांगा ने किया ऐसा पोस्ट, बोले- \“कोई कन्फ्यूजन...\“
सजना से मिलने जाना
लखबीर सिंह लखा के भजन के बाद साल 2004 में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म भी आई थी, जिसके एक गाने की बीट्स धुरंधर के लुट ले गया से मिलता है। फिल्म का नाम किस्मत है जिसमें प्रियंका के साथ बॉबी देओल लीड रोल में थे। गाने का नाम सजना से मिलने जाना है जिसे सुनिधि चौहान ने गाया था। म्यूजिक डायरेक्टर आनंद राज आनंद थे।
जुत्ती कसूरी
साल 2016 में आया हर्षदीप कौर का गाना जुत्ती कसूरी में भी सेम म्यूजिक सुनने को मिलता है। इस गाने का म्यूजिक भी हर्षदीप ने ही दिया था। बाद में सेम गाने को गिप्पी गरेवाल और रश्मीत कौर ने रीक्रिएट किया था जिसके लिरिक्स आईपी सिंह ने लिखा था। इस गाने में धनश्री वर्मा नजर आई थीं।
View this post on Instagram
A post shared by 𝑨𝒔𝒉𝒊𝒔𝒉 𝑲𝒂𝒊𝒕𝒉𝒘𝒂𝒓 (@itsme_ashishkaithwar)
फोन मिला के
साल 2023 में रिलीज हुआ फोन मिला के म्यूजिक एल्बम में भी सेम म्यूजिक, बीट्स और थीम का इस्तेमाल किया गया था। इसे रफ्तार और अकासा ने गया था, जबकि लिरिक्स रफ्तार ने लिखे थे।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar Worldwide Collection: घातक निकला धुरंधर! छावा का रिकॉर्ड तोड़ बनी 2025 की हाइस्ट ग्रॉसिंग मूवी |
|