search

ग्रेटर नोएडा में गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत मामले में नया मोड़, जमीन विवाद पर प्राधिकरण व प्रशासन से ग्रामीण नाराज

cy520520 Yesterday 22:56 views 146
  

14 फरवरी को तीन वर्षीय बच्चे देवांश की इसी गड्ढे में डूबकर मौत हो गई थी।



जागरण संवाददाता, बिलासपुर। गांव दलेलगढ़ मंदिर के पास सरकारी जमीन नवीन पर्ती खाता संख्या 373 में 14 फरवरी को तीन वर्षीय बच्चे देवांश की गड्ढे में डूबकर मौत हो गई थी। जमीन को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण-प्रशासन के आरोपों से ग्रामीणों में रोष है। प्राधिकरण का दावा है कि हादसा जहां हुआ, वह जमीन नौबत गंगाराम और धर्मवीर निजी है।

वहीं, किसान का दावा है कि उसकी जमीन खाता संख्या 373क है, जिस पर उसका कब्जा है। जमीन पर उन्होंने गेहूं की बुवाई हो रखी है । किसान पर जबरदस्ती दोष मढ़ा जा रहा है। नवीन पर्ती जमीन सरकारी है। प्राधिकरण के आरोप से किसानों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्हें डर सता रहा है कि कहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण उनके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज न कर दें।

किसानों ने ग्रामीणों संग बैठक की। आरोप लगाया कि घटना का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी, जिम्मेदारों को बचाने के लिए गलत रिपोर्ट शासन प्रशासन को दे सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है और ग्रेटर नोएडा के अधिकारी अपनी गलती को किसानों के ऊपर मढ़ने के लिए गलत रिपोर्ट दर्ज कर बचना चाहते है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जमीन को लेकर जिला प्रशासन पर जिम्मेदारी डाल रहा है और जिला प्रशासन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर डाल रहा है। खाता संख्या 373 व 373क खसरा खतौनी काे लेकर अधिकारी गलत रिपोर्ट दर्ज कर शासन-प्रशासन को गुमराह करने में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- अब ग्रेटर नोएडा में खनन माफिया के बनाए गड्ढे में डूबकर 3 साल के मासूम की मौत, प्राधिकरण को ग्रामीणों ने लिखा था पत्र
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158717