जागरण संवाददाता, धनबाद। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सेशन एक का परिणाम सोमवार को देर शाम जारी कर दिया। परीक्षा 21 से 29 जनवरी तक दो पालियों में हुई थी। एनटीए ने परिणाम से पूर्व सुबह फाइनल आंसर की जारी कर दी थी।
वहीं, शाम में ही परिणाम भी जारी हो गया। धनबाद से लगभग 900 छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए। दून पब्लिक स्कूल कुसुम विहार के छात्र तन्मय तनय ने 99.94 परसेंटाइल के साथ जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसके बाद क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल के अभिनव कुमार ने 99.73 परसेंटाइल प्राप्त कर नाम रोशन किया। तन्मय एवं अभिनव ने बताया कि फोकस के साथ की गई तैयारी ने उन्हें यह सफलता दिलाई।
अजयवीर सिंह सर का मार्गदर्शन काम आया। अपनी सफलता का श्रेय स्वजन को दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार धनबाद से 400 से अधिक छात्र जेईई मेन में सफल हुए हैं।
इनमें 90 परसेंटाइल से अधिक पाने वाले लगभग 200 और 95 परसेंटाइल पाले वाले छात्र 50 से अधिक हैं। 99 परसेंटाइल पाने वाले छात्रों की संख्या 15 है। धनबाद से सफल होने वाले कई छात्र अप्रैल में होने वाले जेईई मेन के दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होंगे। |