search

SDM को झुनझुना थमाने के मामले में कांग्रेस विधायक पर केस दर्ज, कैथल में बोले थे- पकड़ो और बजाते रहो; 4 साथी भी नामजद

Chikheang Yesterday 22:56 views 243
  

SDM को झुनझुना पकड़ाने के मामले में कांग्रेस विधायक पर केस दर्ज। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, कैथल। चीका स्थित बीडीपीओ कार्यालय में दुकानों के निर्माण को लेकर हुए विवाद में एसडीएम कैप्टन प्रमेश को झुनझुना थमाने के मामले में गुहला थाना में कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस सहित पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

विधायक के अलावा बदसुई निवासी हरदीप सिंह, संजय बस्ती चीका निवासी दीपक शर्मा, डेरा भाग सिंह निवासी जगजीत सिंह और एडवोकेट कालोनी चीका निवासी हर्ष गर्ग के विरुद्ध भी केस हुआ है। एसडीएम गुहला की शिकायत पर पुलिस ने मानहानि, धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने से संबंधित धाराएं लगाई हैं।

घटना 19 जनवरी को दोपहर करीब दो बजे हुई थी। इसके बाद एसडीएम की तरफ से 20 जनवरी को एसपी कार्यालय में शिकायत दे दी गई थी। एसपी की तरफ से इस मामले को लेकर कानूनी राय ली गई थी और अब केस दर्ज हो गया है।

शिकायत में एसडीएम ने बताया कि गुहला से कांग्रेस विधायक 19 जनवरी को एक बजकर 50 मिनट पर अन्य लोगों के साथ बीडीपीओ कार्यालय में दुकानों के निर्माण से संबंधित मामले को लेकर एसडीएम कार्यालय गुहला पहुंचे थे।

वहां विधायक ने एसडीएम पर आरोप लगाए थे कि सरकारी जमीन को खुर्दबुर्द किया और दुकानों की लंबाई बढ़ाने की एवज में पैसे लिए गए।शहर की अच्छी लोकेशन शहीद ऊधम सिंह चौक पर चीका का बीडीपीओ कार्यालय बना हुआ है। यहां पिहोवा और पटियाला रोड की तरफ दुकानें बनी हुई हैं।

विधायक ने आरोप लगाया था कि दिसंबर महीने में सरकार से मंजूरी लिए बिना दुकानों की लंबाई बढ़ाई गई। निर्माण कार्य छुट्टी वाले दिन किया गया। एसडीएम प्रमेश ने मामले को लेकर जांच की थी और निर्माण कार्य रुकवा दिया था।

इस मामले में ठीक से कार्रवाई ना होने के कारण विधायक अन्य लोगों के साथ वहां गए थे। वहां विधायक ने एसडीएम को कहा था कि ये झुनझुना पकड़ो और इसे बजाते रहो, आपके बस का कुछ नहीं है।
गरिमा और अधिकार को ठेस पहुंचाने के आरोप

एसडीएम ने आरोप लगाया कि आरोपित हर्षदीप पर पहले भी केस दर्ज हैं। उसने ही झुनझुना छीपा रखा था। वहां मेरा मजाक बनाते हुए वह खिलौना दे दिया गया। इससे जनता के सामने उसकी गरिमा और अधिकार को ठेस पहुंची। उसके विरुद्ध भड़काऊ नारे भी लगाए गए थे।

विधायक ने इसके बाद मीडिया चैनल पर उसके विरुद्ध बिना तथ्यों के गलत बयान भी दिए। उस पर गलत तरीके से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए। विधायक ने अपमानजनक वीडियो अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर पोस्ट किए थे। बता दें कि इस मामले को लेकर एसडीएम के समर्थन में भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन ने भी प्रदर्शन किया था।


एसडीएम गुहला की तरफ से विधायक सहित अन्य के विरुद्ध शिकायत दी थी। इस मामले में पुलिस की तरफ से अदालत से अनुमति लेकर जांच की जा रही थी। जांच के बाद सामने आया था कि यह अपराध हुआ है।

अदालत के मौखिक आदेशों के बाद केस दर्ज किया गया है। मामले में शामिल सभी आरोपितों से पूछताछ की जाएगी और इसके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। विधायक के विरुद्ध केस दर्ज करने की जानकारी विधानसभा स्पीकर को भी भेजी जाएगी।

- कुलदीप सिंह, डीएसपी गुहला कैथल।

सरकार के दबाव में मामला दर्ज किया किया गया है। ऐसे भ्रष्ट अधिकारी मामले दर्ज करवाकर मेरी आवाज को दबा नहीं सकते। मेरे ऊपर दबाव बनाने के लिए मामला दर्ज किया है, मैं दबने वाला नहीं हूं।

पहले तो झुनझुना दिया था, आगे भ्रष्ट अधिकारियों को डमरू दूंगा। गुहला में विकास के नाम पर प्रदेश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार चल रहा है। इनकी जांच करवाने की बजाए दबाने की कोशिश की जा रही है। मैं जनहित में भ्रष्टाचार के मुद्दें उठाता रहूंगा।

- देवेंद्र हंस, विधायक, गुहला
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162981