search

पंजाब के कपूरथला में किराये के मकान में हो रहा देह व्यापार, आपत्तिजनक हालत में तीन महिलाओं सहित 5 गिरफ्तार

cy520520 1 hour(s) ago views 286
  

फगवाड़ा में देह व्यापार का भंडाफोड़, किराए के मकान से पांच गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर



संवाद सूत्र, फगवाड़ा। थाना सतनामपुरा पुलिस ने देह व्यापार का धंधा करने के मामले में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर तहत केस दर्ज किया है।

थाना सतनामपुरा के एसएचओ अमनप्रीत कौर ने बताया उन्हें सूचना मिली कि मस्त नगर में किराये के मकान में रहने वाली गुडी देह व्यापार का धंधा करती है। जब वह पुलिस कर्मचारियों के साथ उक्त जगह पर पहुंची तो मकान का दरवाजा बंद था।

दरवाजा खोलने पर कमरे से बाहर व्यक्ति ने अपना नाम परमिंदर सिंह वासी गुरु हरकृष्ण नगर बंगा रोड फगवाड़ा व महिला ने अपना नाम भारती बताया। पुलिस ने दूसरे कमरे का दरवाज़ा खुलवा कमरे से दो महिला व एक युवक को आपत्तिजनक हालत में काबू किया गया।

युवक ने अपना नाम सुखविंदर गांव भरोली थाना बहराम जिला शहीद भगत सिंह नगर तथा महिला ने अपना नाम गुडी व दूसरी महिला ने अपना नाम सुनीता देवी बताया। गुडी से 1500 रुपये, पांच मोबाइल फोन व आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। पुलिस ने पांचों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158786