हिंडन एयरपोर्ट से 12 शहरों के लिए उड़ानें बंद।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से सर्दियों में अस्थायी तौर पर बंद की गई 12 शहरों की उड़ान अब स्थायी तौर पर बंद कर दी गई हैं। इनमें एयर इंडिया की सात, फ्लाई विग की तीन, इंडिगो व स्टार एयर की एक-एक शहर की उड़ान स्थायी तौर पर रद कर दी गई है। वर्तमान में अब हिंडन एयरपोर्ट से 11 शहरों की उड़ान रह गई है।
बंद उड़ानों के लिए हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक द्वारा सभी एयरलाइंस कंपनियों को मेल किया गया, लेकिन अभी तक किसी की ओर से कोई जवाब नहीं मिल सका है। हिंडन एयरपोर्ट निदेशक डा. चिलका महेश ने बताया कि सर्दियों में उड़ानों को कुछ समय के लिए बंद किया गया था। इसे फरवरी में दुबारा संचालित करना था। लेकिन अब इन उड़ानों को स्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।
इन शहरों की बंद हुई उड़ान
हिंडन एयरपोर्ट से गोवा, कोलकाता, वाराणसी, पटना, जम्मू, चेन्नई, भुवनेश्वर, बठिंडा, लुधियाना, किशनगढ़, देहरादून व जयपुर की उड़ान बंद हो गई है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद एनएच-9 पर स्लीपर बस को ओवरटेक करके रोका, दो लोगों को किया लहूलुहान; सड़क पर घसीटा |