सोमवार को दोपहर में तेज धूप में गर्म कपड़े उतारकार मंडी हाउस के समीप जाते युवा। जागरण
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। तापमान में लगातार वृद्धि होने से फरवरी में ही गर्मी महसूस होने लगी है। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 7.2 डिग्री अधिक है।
इससे पहले सिर्फ वर्ष 2017 में 16 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचा था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार रात और सोमवार को तापमान में कुछ कमी हो सकती है। उसके बाद फिर से तापमान में वृद्धि दर्ज होगी।
बुधवार को बदलेगा मौसम
दो फरवरी को छोड़कर इस माह में अब तक प्रतिदिन अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा है। नौ फरवरी से इसमें अधिक वृद्धि हुई है और तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह रहा है। रविवार की तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम रहा।
न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है, लेकिन दिन में आसमान साफ होने और धूप निकलने के कारण तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि हो गई।
आईएमडी का कहना है कि मंगलवार को सुबह धुंध रहेगी, उसके बाद हल्के और दोपहर बाद तक पूरे आसमान में बादल छा सकते हैं। बुधवार को हल्की वर्षा हो सकती है। उसके बाद फिर से तापमान बढ़ेगा। यानी आने वाले दिनों में मौसम में बहुत बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में फरवरी उच्चतम तापमान
- 26 फरवरी, 2006 को 34.1 डिग्री सेल्सियस
- 20 फरवरी, 2023 को 33.6 डिग्री सेल्सियस
- 26 फरवरी, 2026 को 32.4 डिग्री सेल्सियस
इस फरवरी में अधिकतम तापमान
तिथि अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
1 फरवरी
24.6
2 फरवरी
17.5
3 फरवरी
22.5
4 फरवरी
22.9
5 फरवरी
23.9
6 फरवरी
24.8
7 फरवरी
25.1
8 फरवरी
24.4
9 फरवरी
26.4
10 फरवरी
28.6
11 फरवरी
27.5
12 फरवरी
25.4
13 फरवरी
26.3
14 फरवरी
27.0
15 फरवरी
28.5
16 फरवरी
31.6
हवा बनी हुई खराब श्रेणी में
दिल्ली की हवा सोमवार को भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। रविवार को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 216 यानी खराब श्रेणी में था। सोमवार को इसमें कुछ वृद्धि हुई और 261 दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर एप के अनुसार शाम के समय चालू 38 प्रदूषण निगरानी केंद्रों में से नौ स्थानों पर एक्यूआई 300 से अधिक यानी बहुत खराब श्रेणी में रहा। वहीं, 22 स्थानों पर हवा खराब और आठ स्थानों पर मध्यम श्रेणी में रहा।
यह भी पढ़ें- एआई मॉडल से घटेगी बाढ़ की अनिश्चितता, आईआईटी दिल्ली के शोध में आया सामने |